धरहरा बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शनिवार को नीतीश कुमार के गठबंधन विरोधी काम एवं जनादेश के साथ विश्वासघात करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह राजू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता सौरभ कुमार एवं बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लाल मोहन गुप्ता सहित भाजपाइयों ने नीतीश कुमार के चाल-चरित्र की आलोचना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के नेतृत्व में तथा मोदीजी के छवि के तहत चुनाव लड़ा तथा कम सीटें लाने पर भी भाजपा ने नीतीश कुमार को नेतृत्व प्रदान कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का काम किया किन्तु नीतीश कुमार ने पलटु राम होने के कारण जंगलराज की गोद मे बैठकर जंगलराज की दुहाई देने बाला बिहार को रसातल मे धकेलने का कार्य करने का कार्य किया जो बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है बिहार की जनता नीतीश कुमार को इस कृत्य के लिए उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी। जदयू का राजद से गठबंधन करते ही बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़नी शुरू हो गई है।वहीं धरना को संबोधित करते हुए भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला कार्यसमिति सदस्य अधिवक्ता शंभु कुमार सिन्हा एवं भाजपा ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा, नेताद्वय ने कहा कि आज बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है पीएफ आई और एसडीएफ आई जैसे संगठन जो आतंकवादियों गतिविधियों में लिप्त है उसे बिहार में नीतीश कुमार ने सींचने का काम किया है आज एन आई ए द्वारा गिरफ्तारी बताता है कि नीतीश कुमार को कैसे लोगों का समर्थन प्राप्त है। आज के दिन में उत्तरी बिहार के करीब 500 विद्यालयों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी दिया जाना तथा भाजपा का विरोध करना सहित केंद्र की राशि का बंटरबांट रोकने के लिए दबाव बनाने से नीतीश सरकार तिलमिला कर पुनः बिहार को अपराध के आगोश में झोंकने का काम किया है।धरना में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजीवन सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रवीर सिंह, प्रेम सिंह, निरंजन तांती, निरंजन सिंह, नरेंद्र गांधी, युवा अध्यक्ष बंटी सिंह, महामंत्री शंकर सिंह,प्रीतम कुमार साह, प्रखंड उपाध्यक्ष नबल महतो,मनीष कुमार, नागेश्वर यादव,मो0 परवेज आलम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।