मुंगेर विश्वविद्यालय में शीघ्र पीजी की पढ़ाई तथा शोध आरंभ करने, अनुकंपा आश्रितों को नियुक्ति पत्र देने, परीक्षा विभाग को सुधारने तथा अनियमित सत्रों को नियमित करने की मांग को लेकर को छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अध्यक्ष करण कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस क्रम में छात्र राजद कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के समक्ष प्रदर्शन किए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जबकि सभी कार्यकर्ता अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां अपने-अपने हाथों में थाम रखे थे। इस मौके पर करण कुमार ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय में समस्या ही समस्या है। जिसका समाधान विश्वविद्यालय की स्थापना के 4 साल बीत जाने के बावजूद अब तक नहीं हो पाया है। इसके कारण विद्यार्थियों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इस प्रकार इन चार साल में विश्वविद्यालय एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया है। अवतक विश्वविद्यालय में पीजी विभाग तक नहीं खुल पाया है, फलस्वरुप यहां के विद्यार्थियों को स्नातक के बाद उच्च शिक्षा के लिए देश के अन्य विश्वविद्यालयों का रुख करना पड़ता है।