हीरो राजन कुमार के पुत्र राजवीर राजन सिंह ने महाराष्ट्र मैट्रिक परीक्षा में 90% अंक हासिल करके सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर राजवीर को दिल से बधाई देने का तांता लगा हुआ है। एसएससी बोर्ड में अपनी मेहनत, आईक्यू के बल पर इन्होंने 90 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया, जो कि कावेरी सोसाइटी, इंद्रायणी और कृष्णा में इनका रैंक टॉप का है। गौरतलब है कि राजवीर राजन सिंह की मां कल्पना मुम्बई की विख्यात क्रिमिनिल लॉयर हैं, जो बड़े चैलेंजिंग केस देखती हैं। इनके पिताजी अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं। राजवीर राजन सिंह में कई खूबियां हैं, यह बचपन से अपने पिता को शूटिंग एवं चार्ली चैपलिन के लाइव शो के दौरान सपोर्ट करते रहे हैं। जिसकी वजह से इनके अंदर एक कलाकार भी रहता है। इनके द्वारा अभिनीत हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार हिट रही है। राजवीर सिंह ने कई बड़े स्टेज शोज़ भी किए हैं जिनमे जिया अवार्ड्स 2019 उल्लेखनीय है जिसमे उन्होंने को-होस्ट के रूप में परफॉर्म किया, लोगों ने बहुत सराहा। स्टेज, नाटक, ड्रामे में भी वह काम करते रहे हैं।