बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड से अंकित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे है कि बरियारपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में सरकार के निर्देशानुसार कोविड संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया हैं।पंचायत में प्रति परिवार 6 मास्क का वितरण किया जा रहा हैं। जीविका द्वारा बनाए गए मास्क की खरीद मुखिया द्वारा की गई।करहरिया पश्चिमी पंचायत में मुखिया सुनील कुमार सोलंकी,करहरिया दक्षिणी पंचायत में मुखिया संजय कुमार सिंह,रतनपुर पंचायत में मुखिया मुन्ना दास,बरियारपुर उत्तरी में मुखिया रूबी देवी द्वारा मास्क का वितरण किया जा रहा हैं।अन्य पंचायतों के मुखिया द्वारा भी मास्क की खरीद की जा रही हैं।जिसे जल्द ही वितरण किया जएगा।मुखिया द्वारा लोगों के बीच यह भी निर्देश दिया जा रहा हैं कि सरकार के कोविड गाइड लाइन का पालन करें।