बिहार के खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के जमालपुर से रविंद्र कुमार प्रजापति मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि चंद्र सिनेमा हॉल के पास वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खुल जाने से जमालपुर के नागरिकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। यहां के नागरिकों के द्वारा बताया जा रहा है कि पहले सभी गाड़ियों को पोलूशन डॉक्यूमेंट बनवाने के लिए महेशपुर जाना पड़ता था।