• जिले में एक से 30 सितम्बर तक पोषण माह है आयोजित • जागरूकता के साथ आयोजित होंगी कई स्वास्थ्य गतिविधियां • बच्चों, किशोर, किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान मुंगेर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने का काम लगातार जारी है। इसी क्रम में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह का आयोजन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक किया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को इस माह होने वाली गतिविधियों की सूची भेजा है और आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। पत्र के माध्यम से भेजे गये निर्देश में कहा गया है कि कुपोषण की दर में सुधार लाने के लिए भारत सरकार द्वारा पोषण प्राइम मिनिस्टर ओवरआर्किंग स्कीम फॉर हॉलिस्टिक नॉरिशमेंट कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत अतिगंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, स्तनपान को बढ़ावा, गृह आधारित नवजात की देखभाल, सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा, राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम, विटामिन ए खुराक अभियान, आइएफए अनुपूरण, टीकाकारण व ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के आयोजनों को क्रियान्वित किया जाना है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।