बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनको सही पोषण का मिलना जरूरी है. जन्म के बाद शिशुओं को 6 माह तक केवल माँ का दूध ही दिया जाता है. लेकिन 6 माह बाद उसे पोषण देने की जरूरत होती है. इसके लिए शिशुओं को स्तनपान के साथ साथ ऊपरी आहार की जरूरत होती है. शिशुओं को समय से सही आहार के मिलने पर ही बाल कुपोषण की समस्या का निदान हो सकेगा. लोगों के बीच पोषण की जानकारी और इसकी महत्वता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है. इस माह में आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभाग के सहयोग से पूरे माह पोषण गतिविधियाँ आयोजित कर पोषण पर अलख जगायी जाएगी. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।
