सिसवन थाना कि पुलिस ने मोरवन पुल के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे एक आटो चालक को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आटो चालक सिसवन गांव निवासी टिमल अंसारी हैं।जो शराब पीकर मोरवन पुल पर हो हल्ला कर रहा था जिसकी किसी ने सिसवन थाना को सूचना दे दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसआई गोपाल पांडेय ने सिसवन गांव के पुरबपट्टी मे छापेमारी कर 440 बोतल बंटी बबली देशी शराब जब्त किया।एसआई ने बताया कि सूचना मिली कि संतोष पांडेय के घर के पीछे झाड़ी मे बिक्री के लिए शराब छुपाकर रखी गई इसी को आधार बनाकर छापेमारी की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ओपी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी तारकेश्वर उपाध्याय को गोली मारे जाने के मामले में सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बताया गया कि प्राथमिकी पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर दर्ज की गई है।इसकी जानकारी देते हुए ओपी थाना प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि गोली से जख्मी पुजारी को पटना रेफर किए जाने के बाद ओपी पुलिस पटना पहुँची। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के चैनपुर-मुबराक स्थित मंगला भवानी मंदीर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा सुनाते हुए कथा कथावाचिका अखिलेश किशोरी ने बताया कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जहां आप जा रहे है,वहां आपका, अपने इष्ट या अपने गुरु का अपमान हो। यदि ऐसा होने की आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया . थानाप्रभारी दयानन्द ओझा ने ने बताया कि संठी गांव निवासी मोहन मांझी के घर से बाइस लीटर देशी शराब व रकौली निवासी हरिचन्द्र चौहान के घर से बीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया . दोनो धंधेबाजों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में जीविका के तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था महिला दिवस को लेकर जीविका के तरफ आयोजित इस कार्यक्रम में रघुनाथपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह द्वारा प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं को प्रखंड प्रमुख द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा प्रखंड कार्यालय के सामने सोमवार की रात्रि 10 बजे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गई. इस संबंध में बताया जा रहा है कि मोहन साह के लड़का जितेंद्र साह उर्फ खेसारी (42 वर्ष) स्थानीय बाजार दरौंदा से अपना चाट एवं चाय का दुकान बंद कर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पिपरा गांव में स्थित अपने नये वाले मकान पर जा रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से महिला कर्मियों के साथ बैठक किया गया. बीसीएम महिमा कुमारी जानकारी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हौसला बुलंद करने महिलाओं को आगे बढ़ने एवं पुरुषों के साथ-साथ अपनी बराबरी की हिसा लेने के लिए जागरूक किया. उन्होंने कहा कि महिला पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नही है. महिला अपने अंदर की शक्ति को जान जाए तो बड़ा से बड़ा कार्य कर सकती है. बैठक में केयर इंचार्ज चंदन कुमार एएनएम जीएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
परसा सारण।। नारी सशक्तिकरण के प्रति समर्पित है लालती
परसा सारण।। परसा सारण।। एनएसएस के छात्र एवं छात्राओ ने महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया
