दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से महिला कर्मियों के साथ बैठक किया गया. बीसीएम महिमा कुमारी जानकारी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हौसला बुलंद करने महिलाओं को आगे बढ़ने एवं पुरुषों के साथ-साथ अपनी बराबरी की हिसा लेने के लिए जागरूक किया. उन्होंने कहा कि महिला पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नही है. महिला अपने अंदर की शक्ति को जान जाए तो बड़ा से बड़ा कार्य कर सकती है. बैठक में केयर इंचार्ज चंदन कुमार एएनएम जीएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे.