रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया . थानाप्रभारी दयानन्द ओझा ने ने बताया कि संठी गांव निवासी मोहन मांझी के घर से बाइस लीटर देशी शराब व रकौली निवासी हरिचन्द्र चौहान के घर से बीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया . दोनो धंधेबाजों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
