सोशल मीडिया के उपयोग से बच्चों पर बहुत ही बूरा असर पड़ रहा है।सरकार को इस विषय पर विचार करने की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के भैया-बहिनी स्थान पर बने महंथ पुरुषोत्तम गिरि उच्च विद्यालय भीखाबांध में चोरी कर लेने का मामला संज्ञान में आया है. बताते चलें कि महंथ पुरुषोत्तम गिरि उच्च विद्यालय भैया-बहिनी स्थान पर बना हुआ है जहां पिछले कई दशकों से उच्च विद्यालय चलता है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 23 मार्च को जब सुबह विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परसा सारण।। एन.डी.ए गठबंधन को समर्थन देने की जनप्रतिनिधियों ने दिया भरोसा

परसा सारण/बिहार।। बनकेरवा में सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के उच्च विद्यालय रामगढ़ के परिसर में लगे चापाकल के हेड की चोरी कर ली गई। इसको लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीरा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ओपी मे आवेदन दिया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इससे पूर्व भी स्कूल ताला तोड़कर एलईडी टेलिविजन, पंखा व इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी।लेकिन चोरों का आज तक कुछ भी पता नहीं चला।

विश्व यक्ष्मा दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को हाजीपुर के कर्नपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व डाक्टर फॉर यू के वरिष्ठ सलाहकार एवं पूर्व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ शिव कुमार रावत ने किया। डॉ रावत ने शिविर में आए संभावित टीबी के मरीजों की स्वास्थ्य जांच की व उनकी बलगम जांच हेतु कंटेनर उपलब्ध कराया, जिससे उनकी टीबी जांच संभव हो पाएगी। मौके पर डॉ रावत ने कहा कि टीबी पूर्णत : ठीक होने वाली बीमारी है पर जानकारी के अभाव में लोग इसके उपचार से वंचित रह जाते हैं। सही समय पर दवा शुरू कर दी जाए एवं संपूर्ण इलाज तक दवा लेने से टीबी पूर्णत: ठीक हो सकता है। बिना चिकित्सक की सलाह की दवा नहीं छोड़ें। जिससे कि एमडीआर मरीज पर नियंत्रण किया जा सके व  सामान्य टीबी रोगी एमडीआर रोगी न बन सकें । शिविर मे प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ संजय दास एवं हेल्थ एंड वेलनेस  सेंटर की चिकित्सक डॉ रेणु एवं अन्य चिकित्सक कर्मी सम्मिलित हुए। डाक्टर फॉर यू के जिला समन्वयक मुकेश कुमार,एमआईएस धर्मेंद्र कुमार ने टीबी के लक्षण ,जांच निःशुल्क दवा, डीबीटी की राशि एवं उचित भोजन लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  शिविर मे डाक्टर फॉर यू के अन्य कर्मी दीपक कुमार, एवं टीबी असिस्टेंट सुरेश कुमार एवं एसटीएस रोहित कुमार सम्मिलित हुए। डॉ रावत ने कहा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम जनांदोलन के रूप में मानकर सफल बनाया जा सकता है। जिससे कि सभी सरकारी गैरसरकारी एवं अन्य विभागों का सहयोग लेकर इस बीमारी पर विजय प्राप्त किया जा सकता है।

परसा सारण।। मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता हुए जख्मी

परसा (सारण)। विश्व यक्ष्मा दिवस पर परसा में जागरूकता अभियान चलाया गया।

परसा सारण।। टीकाकरण केंद्र तक उत्साह के साथ पहुच रहे हैं बच्चे

माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रखंड स्तरीय चुनाव के लिए गठन हुआ सचिव पद के लिए किया जाएगा चुनाव। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।