सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के उच्च विद्यालय रामगढ़ के परिसर में लगे चापाकल के हेड की चोरी कर ली गई। इसको लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीरा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ओपी मे आवेदन दिया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इससे पूर्व भी स्कूल ताला तोड़कर एलईडी टेलिविजन, पंखा व इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी।लेकिन चोरों का आज तक कुछ भी पता नहीं चला।
