सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल से एक बच्ची को सर्जरी के लिए भेजा गया अहमदाबाद बच्ची के सर्जरी से लेकर आवागमन के सारे खर्च बिहार सरकार कर रही वहन सोनपुर - बिहार सरकार व केंद्र सरकार द्वारा लगातार गरीबों, असहाय, पीड़ितों के साथ निःशुल्क या कम खर्च में स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराया जा रहा है कुछ लोगों को यह मानसा मन में बैठ गई है कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें समुचित इलाज नहीं होती है लेकिन लोगों का भ्रम दूर करने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग बेहतर सुविधा सरकारी अस्पतालों में देने के लिए प्रयत्न कर रही है । ऐसा ही एक मामला सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग पंचायत निवासी रमेश कुमार साह के 7 वर्षीय बच्ची नंदनी कुमारी के दिल में छेद हो जाने के लक्षण सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ,डॉ अशोक कुमार ,सुरैया तबस्सुम डॉक्टर विकास कुमार एंड पुष्पा कुमारी फार्मासिस्ट ने करते हुए स्वास्थ्य विभाग सारण को जानकारी दी जहां नंदिनी की पूर्ण जांच करने के लिए पटना के इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में स्कैनिंग में गंभीर रूप से हृदय रोग से ग्रसित होने की पहचान हुई । बच्ची के सर्जरी की आवश्यकता है जिसे अहमदाबाद के सत्य साईं अस्पताल भेजने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू हुआ और गुरुवार के डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ,अशोक कुमार के निगरानी में डुमरी बुजुर्ग के रमेश साह के 7 वर्षीय बच्ची नंदिनी कुमार को सर्जरी करने के लिए अहमदाबाद बिहार सरकार की द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन कराने के लिए उसे सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल से एंबुलेंस में बैठा कर पटना होते हुए फ्लाइट से उसे अहमदाबाद भेजा गया । डॉक्टर सत्येंद्र कुमार व अशोक कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ उनके अभिभाव कों अहमदाबाद भेजने से पूर्व कोरोना के जाँच आरटी पीसीआर से कराने के बाद दोनों का रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पटना से फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए भेजा गया है जहां पर सर्जरी होने के बाद पुनः घर वापस आएंगे यह सभी खर्च बिहार सरकार वहन कर रही है।
थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में दहेज के लिए नवविवाहित को घर से निकालने का मामला सामने आया है. बता दे कि मोनी देवी का दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी सूर्यनाथ पाठक के पुत्र ओमनारायण पाठक से 14 फरवरी 2017 को हिन्दू रीतिरिवाज से सम्पन्न हुई थी. लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद दहेज में मोटर साइकिल के लिए पति सास ससुर व भसुर पडतारीत करने लगे. दहेज में मोटर साइकिल नही देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीआरसी परिसर में शुक्रवार को यू डायस प्रपत्र भरने को लेकर दो पालियों में प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में दरौंदा बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि बीआरसी परिसर में दो पालियों में यूडायस भरने का मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परसा में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया
परसा प्रखंड क्षेत्र में आधी तूफान के साथ ठंडी ठंडी हवा हुई शुरू गर्मी से मिली लोगो को राहत
आधे दर्जन से ऊपर लुटेरे ने हथियार के बल पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक गोविंदचक में लुटे रुपये पुलिस ने बैंक कर्मियों से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरे के आधार पर लुटेरे को खंगाला जा रहा सोनपुर ---अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े हथियार से लैस आधे दर्जन से ऊपर लुटेरे ने सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक स्थित घेघटा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में प्रवेश कर हथियार के बल पर कैशियर एवं अन्य कर्मियों को मारकर घायल करते हुए हथियार दिखाकर उनके रखे पैसे एवं लॉकर में रखे पैसे लेकर बुधवार को फरार हो गया है। इस घटना के जानकारी सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मिलते ही घटनास्थल पर अपने दल बल के साथ पहुंचकर मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना दिन के 1:15 बजे के करीब यह घटना हुई है जिससे वहां किसी प्रकार के शोरगुल नहीं हुई । जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है तभी ग्रामीणों की जानकारी मिली है। वही कैशियर शशि कुमार से पूछे जाने पर उसने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आधे दर्जन लुटेरे ने बैंक में प्रवेश कर पहले हथियार दिखाकर वे किसी हाथ में लगे चीजों से इस तरह से वार किया कि मैं घायल हो गया और मुझे हथियार के बल पर पैसे एवं 2 बैंक कर्मियों के ऊपर हथियार के बल पर किसी प्रकार का हो हल्ला नहीं करने का धमकी देते हुए पैसे लूट कर फरार हो गया है। कैशियर ने यह भी बताया कि सभी लुटेरे हथियार से लैस था और वह मुंह पर गमछा बांधे हुए था जैसे ही खताधारको ने बैंक से निकला वैसे ही सुनसान का फायदा उठाकर वह अंदर प्रवेश कर कर्मचारियों को वार करते हुए उसने कुल ₹5लाख 96 हजार 590 लेकर फरार हो गया। यह घटना 1:15 से 1:35 तक घटना का अंजाम दिया है उसने मेरा बैग में रखे टिफिन बॉक्स ,पीने के पानी का बोतल ,मोबाइल भी ले गया है। वही ब्रांच मैनेजर ब्यूटी कुमारी ने बताई कि मेरे बैंक में कुल 3 स्टॉप मेरे सहित था लुटेरे ने कुल ₹5,96,890 हथियार के बल पर मुंह पर गमछा बांधे हुए बैंक के अंदर प्रवेश किया और तिजोरी एवं कैश काउंटर में रखें सभी रुपए लेकर फरार हो गया है । अंदर में 6-7 लुटेरे प्रवेश किया था हथियार के बल पर कैशियर एवं अन्य कर्मियों को हथियार के बल पर लुटेरे ने डराया व धमकाया फिर अंदर रखे तिजोरी को खुलवा कर पैसे लेकर फरार हो गया । इस कांड में लूटेरे कितने थे यह अभी तहकीकात की जा रही है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक दर्जन के करीब में लुटेरों ने इस घटना का अंजाम दिया होगा वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद चक मोड़ के पास अगर पुलिस बल की तैनाती होती तो घटना का अंजाम देने के लिए लुटेरे भी एक पल के लिए सोचता लेकिन दोनों तरफ कहीं भी पुलिस की तैनाती नहीं होने के कारण इतनी बड़ी घटना हो गयी है । सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार से पूछे जाने पर घटना के पुष्टि करते हुए कहा है कि बैंक से लुटेरे ने हथियार के बल पर 5 लाख रुपये से अधिक राशि लूटकर फरार हो गया है । मामले की तहकीकात व सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से इस घटना के सबंध में पूछे जाने पर उन्होंने किसी बात को अभी बताने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की तहकीकात व बैंक कर्मियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है अपराधी कितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा ।
2 कर्मियों से चलती सोनपुर के सेंट्रल बैंक, हजारों खताधारक हो रहे परेशान पैसे की लेनदेन,पासबुक प्रिंट व अन्य बैंकिंग कार्य को लेकर हजारों खाताधारक परेशान सोनपुर-- एक तरफ सरकार बैंकिंग प्रणाली को मजबूत करते हुए कम समय में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ धरातल पर कुछ और ही नजर आता है इस बात का जीता जागता उदाहरण सोनपुर के गोला बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हजारों खाता धारको को बैंक कर्मियों के कमी रहने के कारण विगत 4 माह से चाहे वह पैसे की लेनदेन हो या पास बुक में प्रिंट से संबंधित हो या लोन बैंक से संबंधित कार्य के लेकर आए दिन सैकड़ों खाता धारको बैंक के चक्कर लगा रहे हैं फिर भी उनके कार्य पूर्ण नहीं हो रहे हैं जिससे उन्हें आवागमन के साथ-साथ उन्हें समय की भी बर्बादी होती है और वह वैरग निराश होकर घर लौट जाते हैं । वही बैंक में सिर्फ दो कर्मचारी के भरोसे पूरे बैंक का संचालन हो रहा है बैंक में अत्याधिक खाता होने के चलते खाताधारकों खास परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई जीविका समूह के दीदियों ,कई खताधारको ने बताया कि पासबुक के प्रिंट कराने के लिए विगत 3 माह से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हमें पासबुक का प्रिंट नहीं हो रही है साथ ही बैंक कर्मियों के कमी के कारण से लेनदेन में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रही है यहां तक कि जमा- निकासी में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है । इस सबंध में शाखा प्रबंधक रमण कुमार चौधरी ने बुधवार को बताया कि बैंककर्मी की कमी के कारण विगत 2 माह से बैंक के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है जिससे खताधारको को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । हमने इस संबंध में ऊपर के अधिकारियों की जानकारी देते हुए कर्मी की बैंक में तैनात करने की मांग की है लेकिन अभी तक कोई विशेष पहल नहीं हुआ हैं जिसके कारण खताधारको को बैंक से संबंधित कार्य पूर्ण नही होने से वैराग निराश होकर लौट जा रहे हैं ऐसे में सबसे बड़ी समस्या कि इस बैंक में 2 कर्मी एक कैशियर और एक क्लर्क से बैंक के कार्य का संचालन किया जा रहा है । वहीं कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बैंक में कार्य सुचारू रूप से नहीं होने के कारण से हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
सोनपुर में हरिहर क्षेत्र तीर्थ एवं मेला पुस्तक का हुआ लोकार्पण अवध किशोर शर्मा के द्वारा लिखित पुस्तक इतिहास के विद्यार्थियों के लिए शोधपरक - स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज सोनपुर --हरिहरक्षेत्र सोनपुर के साधु गाछी में अवस्थित श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम (नौलखा मन्दिर)के सभागार में आयोजित अवध किशोर शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक "हरिहरक्षेत्र, तीर्थ एवं मेला" का लोकार्पण श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्यदेश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने बुधवार को पुस्तक के लोकार्पण करते हुए कहा कि धर्म-संस्कृति एवं इतिहास के संरक्षण में पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान है। पुस्तक अतीत एवं वर्तमान का दर्पण और भविष्य का मार्गदर्शक होता है।इस अर्थ में "हरिहरक्षेत्र, तीर्थ एवं मेला पुस्तक"अपने उद्धेश्य में सफल है।उन्होंने इसके लिए पुस्तक के लेखक के परिश्रम को सार्थक बताया। समारोह को भारतीय जनता पार्टी के सारण जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि आरंभ से अवध किशोर जी की धर्म-संस्कृति और इतिहास के प्रति खोजबीन दृष्टि रही है और उसी का प्रतिफल है यह पुस्तक।समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता उदयप्रताप सिंह, पत्रकार विश्वनाथ सिंह, अवकाशप्राप्त सैनिक एवं साहित्यकार शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने पुस्तक को उपयोगी बताया।साहित्यकार एवं अवकाश प्राप्त प्राचार्य माधव राय ने पुस्तक को सबके लिए जरूरी बताया।मानवेन्द्र सिंह शिक्षक,भाजपा नेता धनंजय सिंह,समाजसेवी अनिल सिंह ने भी पुस्तक को आज के संदर्भ में बहुउपयोगी बताया।वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मानपुरी ने अखबारी कतरनों को आधार बनाकर लिखी गई पुस्तक को बेहतरीन बताया।इससे पूर्व पुस्तक के लेखक अवध किशोर शर्मा,शिक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी पत्रकारिता के दौरान छपे आलेखों का चुनिंदा संग्रह है यह प्रकाशित पुस्तक।आशा है इसके आधार पर शोधार्थी पाठक और आगे खोजबीन कर हरिहरक्षेत्र की समृद्धि में योगदान करेंगे।अपने अध्यक्षीय संबोधन में पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रभूषण तिवारी ने पुस्तक को इतिहास के विद्यार्थियों के लिए शोधपरक बताया।इस अवसर पर सोनपुर भाकपा के अंचल सचिव ब्रज किशोर शर्मा, प्रधानाध्यापक सर्वेश्वर कुमार शर्मा, सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के सरपंच दिलीप सिंह, भाजपा नेता नरेश सिंह"नरेशु",निर्भय सिंह, पत्रकार शंकर सिंह, अभय कुमार सिंह, पत्रकार जय प्रकाश, दिलीप सिंह, मनीष कुमार, संजीत कुमार,विपिन कुमार सिंह, ललित शर्मा, योग गुरु महेंद्र प्रियदर्शी ,राजद नेता नागेश्वर प्रसाद यादव, भाजपा नेता कौशल किशोर श्रीवास्तव,सुनील कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता,पांडेय सनातन शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा शिक्षक,यश शर्मा एवं समारोह के व्यवस्थापक नंद किशोर तिवारी, की सराहनीय भागीदारी रही।
मोबाइल वाणी पर सरकार की योजनाओं व अपने अधिकारों को समझे --सुल्तान अहमद पटना --सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में आ रही लाभार्थियों को परेशानियों दूर करने के तरीके और जरूरत पड़ने पर ग्रामवाणी द्वारा धरातल पर सहयोग देने के लिए समाज के लोगो मे जागृति पैदा करने के उद्देश्य से ग्रामवाणी संगठन के मैनेजिंग डायरेक्टर सुल्तान अहमद के नेतृत्व में दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन राजधानी के कुर्जी स्थित नव ज्योति निकेतन सभागार में मंगलवार के देर शाम सम्पन्न हुआ । इस कार्यशाला में मोबाइल वाणी से जुड़े सभी जिला कोडिनेटर , समुदायिक प्रबंधकों ने भाग लिया । इस बैठक में ग्राम वाणी संगठन के मैनेजिंग डायरेक्टर सुल्तान अहमद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उन सारी योजनाओं को धरातल पर शत-प्रतिशत लाभार्थियों को उसका लाभ मिले एवं क्षेत्र की समस्याओं व सरकार की योजनाओं को जनकारी देते हुए लाभार्थियो के हो रहे समस्याओं को उजागर कर लाभार्थियो को उनका लाभ मिले इसके लिए हर संवाददाताओं का परम कर्तव्य है कि अपने क्षेत्र के अपने जिला, राज्य के अपने देश की एकता अखंडता के साथ देश के प्रगति के साथ देश को विकसित करने के लिए इन सारी बुराइयों को मिटाने के लिए सभी को आगे आकर समाज के वंचित , लाभुकों की मदद करने की जरूरत है । उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल वाणी एक सामुदायिक मीडिया चैनल है । इस चैनल के द्वारा हर लोगों को स्वास्थ ,शिक्षा ,रोजगार ,कृषि समुदाय से जुड़े ताजा खबर, रोचक जानकारियां ,सामुदायिक समस्या के साथ युवाओं , महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना साथ ही सरकारी व अर्ध सरकारी योजनाओं की समुचित जनकारी मोबाईल वाणी पर उपलब्ध कराते हुए ,युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज में जागरूकता लाने से संबंधित बातों पर विस्तार से जानकारी दी और कार्य योजना बनाने पर बल दिया । उन्होंने कहा सभी उपस्थित जिला कोडिनेटर को अपने- अपने क्षेत्र में पूरी इमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल वाणी पर निःशुल्क टोल फ्री नंबर 24 घंटे उपलब्ध होती है । आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर पर मोबाइल वाली ऐप डाउनलोड कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं। आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई ,समस्या या आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार जैसे कार्यक्रम के अलावा सरकार की योजनाओं को जानकारी दिलाने एवं सरकारी योजनाओं को लाभ प्राप्त करें इन सारी बातों को मोबाईल वाणी पर निःशुल्क जनकारी दी जाती है । इस मौके पर उपस्थित रहे राजू कुमार,मतिउर रहमान,दीपक कुमार, अमरजीत कुमार ,रंजन कुमार,महताब आलम ,जुल्फिकारअली, तेजनरायन ब्रम्हर्षि, संजीत कुमार,रजनीश कुमार ,राजू सिंह,राजेश कुमार, नंद कुमार चौधरी , चुमन चौधरी सहित दर्जनों लोग बैठक व प्रशिक्षण में पूर्ण रूप से भाग लिया ।सरकार के योजनाओं को जानता तक पहुँचने , योजनाओं के लाभ से वंचित रहने वाले लोगो की सूचनाओं को सरकार तक अवगत करना , रोज़गार , स्वास्थय और आजीविका सम्बंधित जानकारी और सवाल जवाब जैसे कार्यक्रम से सशक्त करने का बीड़ा ग्रामवाणी ने उठाया। इस दो दिवसीय कार्यशाला में मुजफ्फरपुर, मधुबनी, चंपारण, जमुई, समस्तीपुर, रोहतास,छपरा , मुंगेर,पटना और उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
आधे दर्जन से ऊपर लुटेरे ने हथियार के बल पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में लुटे रुपये पुलिस ने बैंक कर्मियों से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरे के आधार पर लुटेरे को खंगाला जा रहा है सोनपुर ---अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े हथियार से लैस आधे दर्जन से ऊपर लुटेरे ने सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक स्थित घेघटा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में प्रवेश कर हथियार के बल पर कैशियर एवं अन्य कर्मियों को मारकर घायल करते हुए हथियार दिखाकर उनके रखे पैसे एवं लॉकर में रखे पैसे लेकर बुधवार को फरार हो गया है। इस घटना के जानकारी सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मिलते ही घटनास्थल पर अपने दल बल के साथ पहुंचकर मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना दिन के 1:15 बजे के करीब यह घटना हुई है जिससे वहां किसी प्रकार के शोरगुल नहीं हुई । जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है तभी ग्रामीणों की जानकारी मिली है। वही कैशियर शशि कुमार से पूछे जाने पर उसने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आधे दर्जन लुटेरे ने बैंक में प्रवेश कर पहले हथियार दिखाकर वे किसी हाथ में लगे चीजों से इस तरह से वार किया कि मैं घायल हो गया और मुझे हथियार के बल पर पैसे एवं 2 बैंक कर्मियों के ऊपर हथियार के बल पर किसी प्रकार का हो हल्ला नहीं करने का धमकी देते हुए पैसे लूट कर फरार हो गया है। कैशियर ने यह भी बताया कि सभी लुटेरे हथियार से लैस था और वह मुंह पर गमछा बांधे हुए था जैसे ही खताधारको ने बैंक से निकला वैसे ही सुनसान का फायदा उठाकर वह अंदर प्रवेश कर कर्मचारियों को वार करते हुए उसने कुल ₹5लाख 96 हजार 590 लेकर फरार हो गया। यह घटना 1:15 से 1:35 तक घटना का अंजाम दिया है उसने मेरा बैग में रखे टिफिन बॉक्स ,पीने के पानी का बोतल ,मोबाइल भी ले गया है। वही ब्रांच मैनेजर ब्यूटी कुमारी ने बताई कि मेरे बैंक में कुल 3 स्टॉप मेरे सहित था लुटेरे ने कुल ₹5,96,890 हथियार के बल पर मुंह पर गमछा बांधे हुए बैंक के अंदर प्रवेश किया और तिजोरी एवं कैश काउंटर में रखें सभी रुपए लेकर फरार हो गया है । अंदर में 6-7 लुटेरे प्रवेश किया था हथियार के बल पर कैशियर एवं अन्य कर्मियों को हथियार के बल पर लुटेरे ने डराया व धमकाया फिर अंदर रखे तिजोरी को खुलवा कर पैसे लेकर फरार हो गया । इस कांड में लूटेरे कितने थे यह अभी तहकीकात की जा रही है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक दर्जन के करीब में लुटेरों ने इस घटना का अंजाम दिया होगा वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद चक मोड़ के पास अगर पुलिस बल की तैनाती होती तो घटना का अंजाम देने के लिए लुटेरे भी एक पल के लिए सोचता लेकिन दोनों तरफ कहीं भी पुलिस की तैनाती नहीं होने के कारण इतनी बड़ी घटना हो गयी है । सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार से पूछे जाने पर घटना के पुष्टि करते हुए कहा है कि बैंक से लुटेरे ने हथियार के बल पर 5 लाख रुपये से अधिक राशि लूटकर फरार हो गया है । मामले की तहकीकात व सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से इस घटना के सबंध में पूछे जाने पर उन्होंने किसी बात को अभी बताने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की तहकीकात व बैंक कर्मियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है अपराधी कितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा ।
