बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौंदा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुधीर पांडेय कहते हैं की इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को नल-जल योजना के तहत पानी समय पर मिल जा रहा है ,इसलिए ग्रामीणों को पानी की कोई समस्या नहीं हो रही है
दरौली प्रखण्ड मुख्यालय ई - किसान भवन पर मुखिया संघ का एक बैठक आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्यामा प्रसाद यादव ने किया गया । जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे । वहीं पंचायत की समस्याओं पर हुई चर्चा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर गांव में दरवाजे से होंडा शाइन बाइक चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में कोथुआ सारंगपुर निवासी हरिशंकर साहनी ने थाने में दिया आवेदन में कहा है कि 26 मई की रात मेरी छोड़ा शाइन मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 29 एच 8688 है । उसे दरवाजे से चोरी कर ली गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बस्ती से दूर चौर में बिना दरवाजे के करा दिया सामुदायिक शौचालय का निर्माण.
Transcript Unavailable.
सोनपुर के पीआर कॉलेज में हरिहर क्षेत्र प्रतिभा खोज 2022 के तहत भाषण ,वाद -विवाद,डांस ,कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें सारण जिला की विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने अंदर छुपे प्रतिभा को प्रदर्शन किया ।
मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के गैरतपुर गांव में शुक्रवार को समोसा बनाने के दौरान फुसनुमा घर में आग लग गयी। और देखते ही देखते करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। आगलगी के दौरान बारी बारी से तीन सिलेण्डर विस्फोट हुआ जिससे पूरे गांव में भगदड़ मच गई। और अफरातफरी का माहौल उतपन्न हो गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार राज्य से हमारे श्रोता ने मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि परसा प्रखंड के सगुनी पंचायत में परसा अंचलाधिकारी अखिलेश चौधरी ने विकास कार्य योजनाओं की जाँच की। जाँच के क्रम में इन्होने कई वार्डों में नल जल योजना की आपूर्ति संतोषजनक नहीं पाई। सीओ ने बताया कि कई घरों से नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिलने से शिकायत आई है। वार्ड 8 में नल जल कई माह से ठप पड़ी हुई है। कई घरों में नल जल योजना के तहत सत प्रतिशत कनेक्शन भी नहीं पाया गया। साथ ही पीडीएस की दुकानों में कई पंजी की जाँच की गई और उपभोक्ताओं से शिकायत भी ली गई है।
थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर से दरवाजे पर रखे बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे के आस पास दरवाजे पर रखी हीरो होंडा साइन बाइक की चोरी कर ली गई. चोरी की जानकारी उस वक्त हुई जब शौच करने के लिए घर का एक सदस्य बाहर आया. दरवाजे पर गाड़ी नही होने पर आस पास के लोगो से पूछ- ताछ की गई. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्रखंड कार्यालय परिसर में खरीफ महाअभियान सह खरीफ महोत्सव 2022 प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी. इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण शिविर 31 मई को दरौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होगी.ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
