बिहार राज्य से हमारे श्रोता ने मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि परसा प्रखंड के सगुनी पंचायत में परसा अंचलाधिकारी अखिलेश चौधरी ने विकास कार्य योजनाओं की जाँच की। जाँच के क्रम में इन्होने कई वार्डों में नल जल योजना की आपूर्ति संतोषजनक नहीं पाई। सीओ ने बताया कि कई घरों से नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिलने से शिकायत आई है। वार्ड 8 में नल जल कई माह से ठप पड़ी हुई है। कई घरों में नल जल योजना के तहत सत प्रतिशत कनेक्शन भी नहीं पाया गया। साथ ही पीडीएस की दुकानों में कई पंजी की जाँच की गई और उपभोक्ताओं से शिकायत भी ली गई है।