मंत्री ने जनता दरबार लगाकर लोगों की सुनी समस्या

परसा सारण।। मध्य प्रदेश सतना स्टेशन स्टेशन ट्रेन से पैर पिसलने से परसा के मुजौना गांव निवासी 18 वर्षीय प्रिंस कुमार की हुई मौत

औराई थाने की पुलिस ने चलाया दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान

परसा सारण।। ग्रामीण बैंक सीएसपी शाखा लके समोप आरओ वाटर प्लांट खुला

दरौंदा थाना क्षेत्र के धनीता गांव में शादी समारोह से भोजन कर घर लौट रहे एक परिवार के तीन लोगों को मारपट कर घायल कर दिया गया । घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीवान। नगर थाना क्षेत्र में 2 महीने के भीतर बैंकों से दो लूट के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोपी 1 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। लूट मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने नगर थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा को सस्पेंड किया है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान अपराधी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे उस समय एरिया के पेट्रोलिंग का एएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा के जिम्मेदारी थी।एसपी ने बताया कि गश्त के दौरान लापरवाही का आरोप सही पाए जाने के बाद एएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा को किया सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। वही शाखा प्रबंधक चंदन कुमार सिंह के फर्द बयान पर नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि जिस समय लूट की वारदात हुई उस समय इंडियन बैंक के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। पुलिस आस पड़ोस के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों को पहचान करने में लगी है। इसके अलावे सभी बैंक कर्मियों के मोबाइल फोन से पुलिस ने सीडीआर निकाला है। बता दें कि सीडीआर के माध्यम से पुलिसिया जांच करना चाहती है कि कहीं कोई बैंक कर्मी ही अपराधियों से तो मिला नहीं है।बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के छपरा रोड के राजेंद्र पथ पर स्थित इंडियन बैंक में सोमवार की दोपहर 22 लाख 44 हजार 116 रुपए अपराधियों ने लूट लिये थे।हालांकि लूट कांड का उद्भेदन करने के लिए गठित एसआईटी टीम लगातार संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।लेकिन अब तक लूट कांड में सम्मिलित एक भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलग-अलग उम्र के लाभार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जिले में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 31 जुलाई तक हर घर दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर राज्य स्तर से सिविल सर्जन और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिले में टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों के लिए पंचायतवार और वार्डवार माइक्रोप्लान तैयार कर टीकाकरण किया जायेगा। सहयोगी संस्थाओं से ली जायेगी मदद: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित किया जायेगा। इसके लिए सभी सहयोगी संस्थाओं से मदद ली जायेगी। केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, जीविका और पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लिया जायेगा। 01 जून से 31 जुलाई तक सभी आयु श्रेणी का पंचायतवार हर घर दस्तक कार्यक्रम अन्तर्गत टीकाकृत करना है। सभी प्रीकॉशन डोज ड्यू के अनुसार एवं 12 से14, 15 से 18, 18 से 59 एवं 60+ के सभी लाभार्थियों को टीकाकृत करना है।सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने कहा कि पहले तथा दूसरे डोज लेने के नौ माह बाद प्रीकॉशनरी डोज यानि बूस्डर डोज अवश्य लें। 12 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के सभी लोग अपना टीकाकरण जरूर करायें।

एमएच नगर थानाक्षेत्र के शेखपुरा स्थित गुलाब स्कूल के पीछे आर्केष्ट्रा में फरमाइशी गाना नही बजाने पर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गया।जिसमें एक पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हुए तो दूसरे पक्ष के एक युवक का घायल होने की सूचना प्राप्त है।घटना बुधवार की है जब उसरी निवासी राजीव शर्मा के लड़का का बारात शेखपुरा में आया हुआ था और शादी का विधि कर आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम कराया जा रहा था।जिसमे शेखपुरा डगर के कुछ युवकों द्वारा अपना पसंदीदा गाना बजाने का फरमाइश किया गया।फरमाइशी गाना नही बजने के कारण आगबबुला हो गए और मारपीट करना शुरू कर दिया गया।जिसमें शेखपुरा निवासी अनुपम जी शर्मा सहित दो अन्य युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया।इस दौरान घायल अनुपम ने बताया कि गांव में बारात आया था और हम सभी आर्केष्ट्रा देख रहे थे इसी बीच दर्जनभर यादव परिवार के लड़के आये और जबरन आर्केस्ट्रा में खेसारीलाल यादव का गाना बजाने पर अड़ गए जब गाना नही बजाया गया तो उक्त सभी आग बबूला हो गए और बराती सहित गांव वालों को लाठी डंडे,इट पत्थर मारपीट करने लगे तथा टेंट में आये लगभग दर्भन भर कुर्सी तोड़ डाले।मारपीट में कुल तीन युवक को सिर और हाथ मे गम्भीर चोट लग गई।सभी घायलों का इलाज उसरी बुजुर्ग स्थित निजी क्लिनिक में कराया गया है।साथ ही दूसरे पक्ष एक युवक रंगीला यादव के घायल होने की सूचना प्राप्त है।

सोनपुर अंचल से मिलना शुरू हुआ डिजिटल जमाबंदी नकल भूस्वामी अपनी भूमि का लगान रसीद नियमित रूप से कटाये -- राजस्व अधिकारी सोनपुर---सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अवस्थित अंचल अभिलेख भवन में जमीन से संबंधित सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस संबंध में राजस्व अधिकारी विश्वजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि दाखिल खारिज और जमाबंदी पंजी का नकल ऑनलाइन अप्लाई कर अंचल अभिलेख भवन से प्राप्त किया जा सकता है। अब रैयतों को दाखिल- खारिज जमाबंदी दस्तावेज अथवा जमीन से संबंधित किसी भी दस्तावेज के लिए कर्मचारियों और अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । राज्य में विशेष अभियान चलाकर तत्काल दाखिल- खारिज और जमाबंदियो को डीजिटाइल्ड कराया गया है । दस्तावेज के नकल के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इससे रैयतों को दलालों से मुक्ति मिलेगी । उन्होंने यह भी बताया की मापी पंजी , भू अर्जन से संबंधित पंजी ,बंदोबस्ती पंजी, सैरात पंजी ,अतिक्रमण बाद से संबंधित पंजी समेत अन्य जमीन से संबंधित पंजी और दस्तावेजों को स्कैनिंग कर ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया में तेजी से चल रही है । राजस्व अधिकारी ने भू स्वामियों से अपील की है कि प्रत्येक माह अपनी जमीन का राजस्व लगान का भुगतान कर लगान रसीद प्राप्त करे ताकि उनके जमीन के साथ कोई दूसरा छेड़छाड़ नहीं कर सके । उन्होंने यह भी बताया कि सोनपुर अंचल में हो रहे डिजिटल कार्य के लिए व लगान कटाने के लिए आम जनता में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जैसे रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस ,मंदिर ,थाना के साथ कार्यालयों इत्यादि जगहों पर जागरूकता हेतु पंपलेट भी चिपकाए जा रहे हैं इतना ही नहीं सोनपुर अंचल के जनप्रतिनिधियों को भी इस मुहिम में शामिल करने की राजस्व अधिकारी की योजना है ।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरूर कराए केवाईसी