सोनपुर अंचल से मिलना शुरू हुआ डिजिटल जमाबंदी नकल भूस्वामी अपनी भूमि का लगान रसीद नियमित रूप से कटाये -- राजस्व अधिकारी सोनपुर---सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अवस्थित अंचल अभिलेख भवन में जमीन से संबंधित सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस संबंध में राजस्व अधिकारी विश्वजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि दाखिल खारिज और जमाबंदी पंजी का नकल ऑनलाइन अप्लाई कर अंचल अभिलेख भवन से प्राप्त किया जा सकता है। अब रैयतों को दाखिल- खारिज जमाबंदी दस्तावेज अथवा जमीन से संबंधित किसी भी दस्तावेज के लिए कर्मचारियों और अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । राज्य में विशेष अभियान चलाकर तत्काल दाखिल- खारिज और जमाबंदियो को डीजिटाइल्ड कराया गया है । दस्तावेज के नकल के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इससे रैयतों को दलालों से मुक्ति मिलेगी । उन्होंने यह भी बताया की मापी पंजी , भू अर्जन से संबंधित पंजी ,बंदोबस्ती पंजी, सैरात पंजी ,अतिक्रमण बाद से संबंधित पंजी समेत अन्य जमीन से संबंधित पंजी और दस्तावेजों को स्कैनिंग कर ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया में तेजी से चल रही है । राजस्व अधिकारी ने भू स्वामियों से अपील की है कि प्रत्येक माह अपनी जमीन का राजस्व लगान का भुगतान कर लगान रसीद प्राप्त करे ताकि उनके जमीन के साथ कोई दूसरा छेड़छाड़ नहीं कर सके । उन्होंने यह भी बताया कि सोनपुर अंचल में हो रहे डिजिटल कार्य के लिए व लगान कटाने के लिए आम जनता में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जैसे रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस ,मंदिर ,थाना के साथ कार्यालयों इत्यादि जगहों पर जागरूकता हेतु पंपलेट भी चिपकाए जा रहे हैं इतना ही नहीं सोनपुर अंचल के जनप्रतिनिधियों को भी इस मुहिम में शामिल करने की राजस्व अधिकारी की योजना है ।
