एमएच नगर थानाक्षेत्र के शेखपुरा स्थित गुलाब स्कूल के पीछे आर्केष्ट्रा में फरमाइशी गाना नही बजाने पर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गया।जिसमें एक पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हुए तो दूसरे पक्ष के एक युवक का घायल होने की सूचना प्राप्त है।घटना बुधवार की है जब उसरी निवासी राजीव शर्मा के लड़का का बारात शेखपुरा में आया हुआ था और शादी का विधि कर आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम कराया जा रहा था।जिसमे शेखपुरा डगर के कुछ युवकों द्वारा अपना पसंदीदा गाना बजाने का फरमाइश किया गया।फरमाइशी गाना नही बजने के कारण आगबबुला हो गए और मारपीट करना शुरू कर दिया गया।जिसमें शेखपुरा निवासी अनुपम जी शर्मा सहित दो अन्य युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया।इस दौरान घायल अनुपम ने बताया कि गांव में बारात आया था और हम सभी आर्केष्ट्रा देख रहे थे इसी बीच दर्जनभर यादव परिवार के लड़के आये और जबरन आर्केस्ट्रा में खेसारीलाल यादव का गाना बजाने पर अड़ गए जब गाना नही बजाया गया तो उक्त सभी आग बबूला हो गए और बराती सहित गांव वालों को लाठी डंडे,इट पत्थर मारपीट करने लगे तथा टेंट में आये लगभग दर्भन भर कुर्सी तोड़ डाले।मारपीट में कुल तीन युवक को सिर और हाथ मे गम्भीर चोट लग गई।सभी घायलों का इलाज उसरी बुजुर्ग स्थित निजी क्लिनिक में कराया गया है।साथ ही दूसरे पक्ष एक युवक रंगीला यादव के घायल होने की सूचना प्राप्त है।