दरौंदा थाना क्षेत्र के बसवरिया टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई । जिसमे एक महिला को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया है । पीड़ित बसवरिया टोला गांव निवासी रंजय महतो की पत्नी सुगान्ति देवी ने बताया किशाम में मच्छरदानी बांधने के लिए रस्सी रखी थी । जिस रस्सी को उसकी गोतनी कपड़ा सुखाने के लिए बांध रही थी । रस्सी बांधने से माना कि जिस पर दोनों परिवारों के बीच गाली गलौज होने लगा जब इसकी शिकायत महिला ने अपने पति को करने गई तो रास्ते में घेर कर सास - ससुर एवं गोतनी ने मारपीट कर घायल कर दिया . जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल सुगान्ति देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में हुआ । महिला ने थाना में आवेदन दे दिया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
