बिजली का शार्ट सर्किट करने से लगा करंट चार लोग हुए जख्मी

Comments


दरौंदा। अनुमंडल मुख्यालय के अनुमंडल कार्यालय में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर एसडीओ संजय कुमार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया. एसडीओ ने कहा कि आज की बदलती परिस्थितियों में पेड़ है तो जीवन है. इसलिए सबको एक पेड़ लगाना चाहिए. साथ ही पुत्र के समान उसकी रक्षा करानी चाहिए.साथ ही हर घर के आगे एक एक पौधा अवश्य लगानी चाहिए.एसडीओ ने लोगों से अपील की की कही भी हरा पौधा को न काटे.वहीं एसडीपीओ कार्यालय के परिसर मे एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व मे पौधरोपण किया गया.इस अवसर पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि आज सबसे बड़ी अवश्यकता पर्यावरण को संरक्षण देना है.जल,जमीन व पौधे बचाकर ही हम जीवों को बचा सकते है.उन्होंने कहा कि पर्यावरण शांति व विकास दोनों के लिए महत्वपूर्ण है.उन्होंने ने कहा कि पौधे ही जीवन का आधार है.यदि पृथ्वी पर पौधे नहीं रहेंगे तो मानव का समूल नष्ट हो जाएगा.वही प्रखंड परिसर में बीडीओ डॉ. रवि रंजन के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया.जबकि नगर पंचायत की ओर से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की ले प्रभात फेरी निकाली गई. मौके पर अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के सचिव पी पी रंजन द्विवेदी, बीडीओ डॉ. रवि रंजन, पीओ अनिल कुमार सिंह, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी दिलीप कुमार, डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, प्रभारी वनपाल मदन कुमार, राकेश कुमार, हरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, अमरेश कुमार शुक्ला व पवन ओझा थे.वहीं दुसरी और महाराजगंज बिजली कार्यालय व पावर सबस्टेशन के प्रांगण में पौधारोपण किया गया. इसमें फलदार पौधों के अलावा अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को भी लगाया गया. इसके बाद एक पर्यावरण पर एक गोष्ठी आयोजित की गई.जिसमें बिजली विभाग के एसडीओ सकील अहमद ने कहा कि आज हरे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई हो रही है. जिससे हमारा पर्यावरण खतरे में है. अगर ऐसा ही रहा तो मानव का जीवन समाप्त होने में देर नहीं लगेगी. क्योंकि एक वृक्ष एक बालक के समान होता है.वहीं भाजपा नेता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ सिकू ने एक दर्जन पौधे का पौधरोपण किया. साथ ही संकल्प लिया कि हम कभी भी वृक्ष नहीं काटेंगे. इस मौके पर सोनु कुमार,दिलीप कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे
Download | Get Embed Code

June 5, 2022, 10:20 p.m. | Location: 730: BR, Muzaffarpur | Tags: environment   local news