बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार जानकारी देते हैं की विभिन्न गांव में गरीब परिवार का राशन कार्ड रद्द हो गया है। यह मामला तब सामने आई जब लाभुक राशन लेने डिलर के पास गये। बायोमेट्रिक पौक्स मशीन पर जब अंगूठा लगाया तब यह मामला प्रकाश में आया। वही लोगों का क्या कहना है कि जो अमीर लोग है उनका नाम अभी भी शो कर रहा है। लेकिन गरीब लोगों का नाम शो नहीं कर रहा है। गरीब लोगों को राशन से वंचित किया जा रहा है। राशन कार्ड की छटनी करने से पहले एक बार सरकार को जांच करवाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके कारण आज गरीब लोगों को राशन से वंचित होना पड़ रहा है। गरीब पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। गरीब परिवार को न्याय कैसे मिलेगा इस पर सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए जो गरीब परिवार मेहनत मजदूरी करने वाले लोग हैं।