प्रखंड के मध्य विद्यालय बगौरा के सामने रविवार को रसोइयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे रसोइया संघ के अध्यक्ष धर्मनाथ माली ने कहा कि रसोइयों का मानदेय 10 हजार रुपये प्रतिमाह होना चाहिए. उन्हें भी अनुकम्पा का लाभ दिया जाय. स्कूलों में एमडीएम में काम कर रहे रसोइयों को परिचय पत्र निर्गत किया जाय. प्रदर्शन करने वालो में सतेन्द्र कुमार राम, तारकेश्वर प्रजापति, मुकेश महतो, सतेन्द्र राम, वीरेन्द्र कुशवाहा, मनन साह, शैल कुमारी, सुगंती देवी, आसमा खातून, शांति देवी, मीना देवी, सुमिता देवी, बिदान्ति देवी, दुर्गा देवी, रेनू देवी, सोना देवी, मंजू देवी, राज किशोरी देवी, लालती कुँवर, उषा देवी, पुनिता देवी, मीरा देवी, इंदु कुँवर, लालझरी देवी, रेखा देवी, पुतुल देवी शामिल थे.