दारौदा प्रखंड क्षेत्र केदिलाबर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के थैले को काटकर उचक्कों ने 20 हजार रुपये निकाल लिए । एमएच नगर थाने के कोड़र निवासी विक्रमादित्य त्रिपाठी ने बताया कि पेंशन के 20 हजार रुपए की निकासी की थी । पासबुक प्रिंट कराने दूसरे काउंटर पर चला गया । इसी दौरान उचक्कों ने थैले के निचले हिस्से को काटकर रुपये निकाल लिए और फरार हो गए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
