Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को ====================================================== मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 28 फरवरी 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । आज 19 फरवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया है । कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में इस परीक्षा के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा बनाये रखने संबंधी सतर्कता व सजगता रखी जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं । परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

श्रीअन्न प्रोत्साहन सह कृषि मेला की तिथि में आंशिक परिवर्तन ====================================================== नवागत कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट छिंदवाडा के सामने स्थित ग्राउंड में आयोजित श्रीअन्न (मिलेट) प्रोत्साहन सह कृषि विज्ञान मेला के आयोजन की तिथि में अपरिहार्य कारणों से आंशिक परिवर्तन किया गया है। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अब यह श्रीअन्न (मिलेट) प्रोत्साहन सह कृषि विज्ञान मेला 19 व 20 फरवरी 2024 के स्थान पर आगामी 21 व 22 फरवरी 2024 को कलेक्ट्रेट छिंदवाडा के सामने स्थित ग्राउंड में आयोजित किया गया है। मेले के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से संशोधित तिथि के अनुसार मेले में सहभागिता का अनुरोध किया है ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इनसेट-3 डीएस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएँ ======================================================== मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उन्नत मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीएस के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह उपलब्धि आपदा में शून्य जन-धन हानि के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तीसरी पीढ़ी का यह उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव के कार्यो के प्रभावी व बेहतर प्रबंधन में भारत की ताकत को भी सतत् रूप से बढ़ाता रहेगा।

Transcript Unavailable.

.मेरा गांव -मेरी '' पहचान में सुनें ग्राम बानाबाकोड़ा से जुड़ी सभी जानकारी।यहाँ संत तुकड़ो जी महाराज के ग्रन्थ ग्राम गीता से बानाबाकोड़ा के लोग प्रभावित होकर गांव के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.