जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र छिंदवाड़ा तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में आज विश्व ब्रेल दिवस मनाया गया गया। विश्व ब्रेल दिवस का उद्देश्य ब्रेल लिपि के संस्थापक लुई ब्रेल द्वारा लिखा गया था, ब्रेल लिपि के माध्यम से दृष्टिबाधित दिव्यांगों की जिंदगी में नीव का पत्थर साबित हुई है। ब्रेल लिपि से दृष्टि बाधित दिव्यांग आसानी से अपना रोजमर्रा के कार्य कर सकते हैं। ब्रेल लिपि द्वारा वह नोटों को पहचान कर लेनदेन कर सकते हैं, यह लिपि उनके जीवन में बहुत सहयोग कर रही है, ब्रेल लिपि के माध्यम से उन्हें समाज के मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रहे हैं।

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू जैविक खेती के लिए नीमास्त्र निर्माण और उपयोग की जानकारी दे रहे हैं ।

चौरई के एक युवा ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोगों को अचंभित कर दिया। ज्ञात हो कि ग्राम बरेलीपार के एक युवा रेशु नायक लोगों के लिए चर्चा बन गया और लोग उन्हें देखने के लिए उत्साहित हुए । रेशु नायक ने अपना जन्मदिन कुछ इसी अंदाज में मनाया जन्मदिन की शुरुआत अपने परिजनों का आशीर्वाद लिया एवं गौ रक्षा का संकल्प लेकर जन्मदिन को यादगार बनाया ।

Transcript Unavailable.

अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं संगिनी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में चौरई के विद्यालय में योग एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया ।

नगरपालिका परिषद अमरवाड़ा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन से स्वीकृत 19 लाख रुपए की राशि से नया ट्रैक्टर एवं डी स्लीजिंग व्हीकल खरीदा गया है । नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत 19 लाख रुपए की राशि उक्त वाहन खरीदने हेतु स्वीकृत की गई थी ।

विधानसभा के लोकप्रिय प्रभारी सम्यक सरलता के प्रतीक श्री लखन कुमार वर्मा ने आज अपने व्यस्ततम् समय में चौरई से नर्सिंगपुर गोटेगांव के सफर में गाड़ी में ही मोबाइल पर - "मन की बात कार्यक्रम " का 129वां एवं वर्ष 2025 का अंतिम एपिसोड सुना। श्री वर्मा ने मन की बात कार्यक्रम देख - सुन समझकर जनसेवा कार्य के लिए नवीनतम् साकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त किया ।

चौरई क्षेत्र की ग्राम समसवाड़ा में संचालित दादा विक्रम पब्लिक स्कूल में प्रथम वार्षिक रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। जिसमें प्रमुख रूप से इंडियन महिला खेल से जुड़ी प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा तो वही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र देओल श्रद्धांजलि से सभी भाव विभोर हो गए ।

क्षेत्र में एक दिवसीय प्रवास के दौरान आए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किसन जी प्रजापत प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष तवास्यु उपाध्याय ने नगर में पहुंचकर बजरंगीयो में जोश भरा है तो वही नगर के चांद रोड में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यालय का शुभारंभ किया ।

श्री चौड़ा बाबा धाम समिति रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा के द्वारा छिंदवाड़ा जिले के संपूर्ण विकास हेतु सुख एवं समृद्धि के लिए भक्तों द्वारा आज छिंदवाड़ा से मैहर के लिए साइकिल से मैहर तक की यात्रा निकाली गई। महेश मावरे ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन जिले की सुख समृद्धि के लिए पिछले 46 सालों से किए जा रहे और यह निरंतर चलते रहेंगे। इसी कड़ी में समिति द्वारा सदस्यों की यात्रा साइकिल से माता के दरबार में 31 दिसंबर को पहुंचेगी।