Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

चेनारी बाजार के महावीर मंदिर में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। हवन-पूजन भी किया गया। महावीर मंदिर में सुबह ग्यारह बजे भगवान चित्रगुप्त पूजा शुरू हुई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान की जा रही पूजा के दौरान मंदिर परिसर शंखध्वनि से गुंज उठा।

चेनारी थाने की पुलिस ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समीप अवैध रूप से ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक को जब्त किया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी।

रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में होने वाले सातवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के कई गांवों व जंगलों का भ्रमण करके स्थिति का आकलन किया। उन्होंने दुर्गावती जलाशय, शेरगढ़ किला, गुप्ता धाम, मल्हीपुर व बादलगढ़ का भी निरीक्षण किया। एसपी ने चेनारी थाना में कहा कि चुनाव को लेकर क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। नक्सल प्रभावित एरिया की स्थिति की पड़ताल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी व चौकीदारों को यह निर्देश दिया गया है कि कहीं भी शराब बिक्री की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक शनिवार को थाने के सभी चौकीदारों से मिले। उनसे क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी भी ली।

शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने चंदन कुमार नामक फरार बदमाश को रहिंचा गांव से आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले इसके घर से एक देसी कट्टा और कुछ राउंड गोली बरामद किया गया था। उक्त मामले में उसे अभियुक्त बनाया गया था। तबसे वह फरार चल रहा था। पंचायत चुनाव के दौरान बूथ पर वोटिंग करते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि बीते जुलाई माह में गिरफ्तार युवक का पिता दयानंद प्रसाद रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। जिसे जेल भेज दिया गया था। लेकिन यह उस दिन वह भागने में सफल हो गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।