टीका के रखरखाव में लगे कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज ने इस प्रशिक्षण का उद्घाटन दीप जलाकर किया । इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविशंकर शर्मा डीपीएम श्याम कुमार निर्मल टीका कोल्ड चेन के जिला प्रबंधक परमानंद कुमार सहित सभी प्रखंड के दो दो टीका संरक्षक कर्मी उपस्थित थे ।सभी को टीका के रखरखाव के बारे में विशेष जानकारी दी गई। टीका के आमद और खपत के बारे में स्वास्थ्य विभाग के विशेष पोर्टल ई विन पर प्रतिदिन प्रतिवेदन देने के बारे में भी बताया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक परमानंद कुमार ने बताया कि आयोजन टीका कार्य से जुड़े लोगों को साल में एक बार फिर से सभी इहतियात को जानकारी देने के लिए किया गया । इस दौरान कोरोना से बचाव के टीका का कम से कम दुरुपयोग करने को लेकर कई टिप्स बताए गए कागजी तौर पर निपटाने जाने वाले कार्यों के अलावा पहले के प्राप्ति टीका को पहले खपत करने आदि का निर्देश दिया गया। टीकाकरण कार्य में लगे लोगों के लिए यह सत्र काफी उपयोगी साबित हुआ।
