-उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शान्तिपूर्ण संपन्‍न। -प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा - नारी शक्ति, ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था का मुख्‍य स्‍तम्‍भ है। ग्रामीण विकास क्षेत्र के लिए बजटीय घोषणाओं पर वेबिनार को संबोधित किया। -केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पर हार्वर्ड स्‍टडी रिपोर्ट जारी की। कहा - इनसे भारत के टीकाकरण अभियान और कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई को समझने में मदद मिलेगी। -केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा- भारत विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश का आकर्षक केन्‍द्र। -गुजरात राज्‍य शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी। -राजस्‍थान सरकार ने पहली जनवरी 2004 के बाद नियुक्‍त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्‍त वर्ष 2022-23 का बजट विधानसभा में पेश किया। -भारतीय नौसेना का बहुपक्षीय अभ्‍यास मिलन 2022 के नवीनतम संस्‍करण का शुक्रवार को विशाखपट्टनम में शुभारंभ होगा। -भारत के साथ एफ आई एच प्रो लीग श्रृंखला के लिए स्‍पेन की महिला हॉकी टीम भुबनेश्‍वर पहुंची।