सरस्वती पूजा के दौरान पिछले साल सदर प्रखंड के सिरारी ओपी क्षेत्र के पिंड शरीफ गांव में मारपीट करने के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी धर्मवीर यादव ने सिविल कोर्ट शेखपुरा में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद उसे जेल भेजने के पूर्व कोरोना जांच कराया गया। जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाया गया। जांच में पॉजिटिव पाया गया कैदी पिंड शरीफ गांव निवासी रविंद्र यादव का पुत्र बताया गया है। पॉजिटिव कैदी को शहर के जखराज स्थान स्थित आइसोलेशन वार्ड में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि अभी आइसोलेशन वार्ड में कुल 5 मरीज है। सभी मरीज विभिन्न अपराधिक मामलों के कैदी है। इन पांचों कैदी में एक महिला कैदी शामिल है। वार्ड में इलाजरत सभी कैदियों का इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि वार्ड में इलाजरत महिला कैदी को कोर्ट से जमानत की सुविधा मिल गई है। लेकिन अभी महिला कैदी का जांच रिपोर्ट निगेटिव न आने के कारण फिलहाल वह इसी वार्ड में इलाजरत रहेगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।