रविवार को पूरे जिले सघन मास्क टोकाटाकी अभियान चलाया गया। कोरोना के तीसरी लहर के दस्तक देने के बाद भी लोगो की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है।. मास्क टोकाटाकी के दौरान बड़ी संख्या में लोगो से मास्क नहीं पहनने को लेकर जुर्माना वसूल किया गया। बदले में उन्हें मास्क दिए गए। कोरोना के बढ़ते संक्रमन के बीच मास्क पहनने की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए, घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह दी। कान पर केवल मास्क लटकाए लोगो को भी फटकर लगाते हुए सही तरीके से मुह और नाक ढककर सही तरीके से मास्क पहनने की नसीहत दी। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि जिला प्रशासन, पुलिस, नगर प्रशासन और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन मास्क टोकाटाकी अभियान चलाया। टोकाटाकी के दैरान वाहन सवार लोगो के साथ साथ पैदल यात्रियों से भी जुरमाना वसूल किया। नगर क्षेत्र शेखपुरा के चांदनी चौक, खांडपर, पटेल चौक, रेलवे स्टेशन, इन्दाय, गिरिहिंडा, बुधौली चौक, गोल्डन चौक, रेड क्रोस भवन, जवाहर नवोदय विधालय के सामने, त्रिमुहानी आदि 11 स्थानों के अलावा बरबीघा नगर क्षेत्र के थाना चौक, महावीर चौक, शेखोपुरसराय थाना के सामने बरबीघा-वारसलीगंज मुख्य पथ , चेवाड़ा थाना क्षेत्र के शेखपुरा- सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग, केवटी ओपी के बरबीघा - सरमेरा पथ पर सघन मास्क चेकिंग और टोकाटाकी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थनों पर वाहन के कागजात और हेलमेट की जाँच भी की गयी। एक साथ इतने स्थान पर मास्क टोकाटाकी को लेकर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बड़ी संख्या में लोग टोकाटाकी करने वाले अधिकारियो और कर्मियों के साथ उलझते भी देखे गए। कई लोगो ने आगे से गलती नहीं करने और इस बार जुर्माना नहीं लगाने की फरियाद भी करते दिखे।