राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार ने शुक्रवार की जिला के चेवाड़ा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 2 चिकित्सक डॉ पल्लवी राउत तथा डॉ विनोद लाल चंद्रा गायब मिले। स्वास्थ्य सचिव ने दोनों चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी के साथ दोनों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया सिंह जमुई से पटना जाने के क्रम में चेवाड़ा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया तथा शेखपुरा सर्किट हाउस में सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार के साथ बैठक भी की। इसी बैठक में सचिव ने ड्यूटी से गायब चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। स्वास्थ्य सचिव ने शेखपुरा जिला में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की भी जानकारी सिविल सर्जन से ली। उन्हें कोविड टीकाकरण की भी अद्यतन जानकारी दी गई। पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह भी स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की। स्वास्थ्य सचिव ने सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों को समय से संचालित करने का आदेश दिया। लगभग 20 मिनट रुकने के बाद पटना के लिए रवाना हो गए। बता दें संजय कुमार शेखपुरा के डीएम भी रह चुके हैं।