ज़िला मुख्यालय सासाराम में शहर के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय संत पॉल स्कूल में एन॰सी॰सी॰ (राष्ट्रीय कैडेट कोर) का स्थायी ट्रूप संचालित करने की मान्यता 42 बिहार बटालियन एन॰सी॰सी॰ के कमांडिंग ऑफ़िसर लेफ़्टिनेंट कर्नल बलदेव सिंह चौधरी के हस्ताक्षर से दी गयी है। इस मौक़े पर आयोजित विशेष सभा में विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा एवं प्रबंधक रोहित वर्मा को कर्नल बी॰एस॰चौधरी ने प्रशस्वी पत्र दे कर 42 बिहार बटालियन एन॰सी॰सी॰ के परिवार में स्वागत किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।