डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर मंगलवार यानि 31 अगस्त को प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण का मेगा शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रखंड में कुल 21 विशेष जगहों पर कैंप के तहत कोविड-19 का वैक्सिनेशन किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेनारी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं। महाअभियान के तहत टीकाकरण की प्रखंडों में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।