बुधवार को नगर क्षेत्र के बाईपास सड़क मार्ग में कमासी मोड के समीप एक पिकप भान के चपेट में आने से एक बालिका बुरी तरह घायल हो गई । बालिका को टक्कर मार कर भाग रहे पिकअप भान को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया । मौके पर जुटी भीड़ ने वाहन चालक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया।हालाँकि मौके पर पहुंची सनैया पंचायत की महिला सरपंच रानी देवी ने चालक को अपनी सूझबूझ से बचा ली । साथ ही घायल बालिका को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । सूत्रों के अनुसार शेखपुरा के बाईपास रोड स्थित श्यामा सरोवर पार्क के समीप का लड़का और लड़की पक्ष वाले शादी के लिए रिश्ता देखने का काम कर रहे थे। वहीं पर पार्क के आगे उदय राम की 12 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी पानीपुरी खा रही थी इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन उसे रौंदते हुए भागने लगा। जिसके बाद लोगों ने चालक को खदेड़ कर पकड़ा और जमकर पीट दिया। वहीं कुछ देर के लिए परिजनों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे नगर थाना की पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। घायल बालिका नालंदा जिले के बिंद थाना अंतर्गत बरहोग गांव की रहने वाली बताई गई है।उधर लोगों की पिटाई से घायल चालक को भी इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
