जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के सह्नौरा गाव निवासी कुसुम देवी और अमरेश कुमार ने कोरोना को मात दी। ये दोनों जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर पर इलाजरत थे। इन्हें कोरोना संक्रमण के बाद तवियत ज्यादा बिगड़ने पर सेंटर पर 27 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। हलाकि जिले में बुधवार को 122 लोगो ने कोरोना की जंग जितने में सफलता पाई है। जिसमे अधिकांश घर पर रह कर ही कोरोना को डाक्टर के सलाह के अनुसार मात दे रहे थे। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य होने के बाद 45 बर्षीय कुसम देवी और 30 बर्षीय अमरेश कुमार को डाक्टरों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्हें पूरे सम्मान के साथ केयर सेंटर से बिदा किया गया। इन दोनों ने पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद वहां सेंटर पर दिन रात सेवा में लगे डाक्टर, अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया। दोनों ने अन्य के भी जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की. यहाँ डाक्टरों ने बताया कि कोरोना संक्रमित के ओक्सिजन स्तर गिरने के पूर्व यहाँ इलाज के लिए पहुचने पर उनकी अच्छी देखभाल हो पा रही है। डाक्टरों ने सभी वैसे लोगो को गम्भीर लक्षण दिखने पर कोविड केयर में आने की सलाह दी है। यहाँ सभी का इलाज किया जायेगा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
