कोरोना से पीड़ित एक महिला ने बुधवार को भी कोविड केयर सेंटर पर दम तोड़ दिया। महिला अरियरी प्रखंड क्षेत्र के वरुणा गाव की 50 बर्षीय कमला देवी थी। महिला को सोमवार के दिन कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि महिला को लगातार ओक्सिजन सपोर्ट पर रखा जा रहा था। बुधवार को तडके अचानक उसके शरीर का ओक्सिजन स्तर नीचे चला गया। उसके बाद डाक्टरों की सभी मेहतन बेकार चली गयी। महिला के मृत्यु के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। बाद में उसके शव को कोरोना मानको के अनुपालन के साथ परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। जिला मुख्यालय के जखराज स्थान स्थित संचालित कोविड केयर सेंटर पर महिला के मृत्यु के बाद कोरोना के दूसरी लहर यह आंकड़ा 12 तक पहुच गया हैएम अभी भी सेंटर पर लगभग 10 संक्रमित गम्भीर स्थित में बताये गए हैं। यहाँ सभी के लिए पर्याप्त ओक्सिजन और दवा उपलब्ध ह डाक्टर की टीम भी लगातार तीन शिफ्ट में कार्यरत है. कोविड सेंटर पर प्रतिदिन होने वाले मौत से लोगो में दहशत देखा जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।