जिले में कोरोना विस्फोट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग और ट्रेसिंग का काम तेज़ कर दिया है। जिले में अभी तक लगभग दो लाख नमूनों की जाँच की जा चुकी है। जाँच में पहले जहाँ रैपिड एंटीजेन किट से टेस्ट किया जा रहा था। लेकिन देश के अन्य भाग में कोरोना के बढ़ते रफ्तार के बाद यहाँ अब आरटीपीसीआर जाँच पर जोर दिया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर से कमसे कम 500 सैम्पल पटना भेजे जा रहे है। अभी तक यहाँ कुल 2956 कोरोना के मरीज मिल चुके है। यह संख्या पिछले साल के मिलकर है। इसमें से 2945 स्वास्थ्य भी हो चुके है। कोरोना ने जिले के 17 लोगो की जान भी ले ली है। कोरोना के दूसरे लहर के बाद यहाँ दो लोगो के जान गवाने का समाचार है।