कोरोनावायरस जैसे विपदा के चलते पूरे भारत में लाकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इस परिस्थिति को देखते हुए डीएवी ‌पब्लिक‌ स्कूल चकंदरा मोड़, चेवाडा रोड़ , शेखपुरा के‌ प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने तीसरी बार ‌वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यालय के ‌बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से ‌बात-चीत की। उन्होंने सबको प्रोत्साहित ‌करते हुए कहा कि डीएवी परिवार का सदस्य होने ‌के‌ नाते हमें हमेशा खुश रहना चाहिए और हमेशा सत्य बोलना चाहिए। हमें अध्ययन के साथ-साथ अपने वैदिक संस्कार और ‌व्यवहार को अच्छा बनाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा आप लोगों को प्रतिदिन अपने माता-पिता और बड़े-बुजुर्गो को सुबह उठकर सबसे पहले पैर छूना चाहिए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।तब जाकर हमारा संस्कार अच्छा होगा और हम एक ‌श्रेष्ठ इंसान बन सकते है। उन्होंने बताया कि लाकडाउन की वजह से हम लोग अपना पूरा समय घर में रहकर बिता रहे हैं इसलिए हमें समय का सदुपयोग सही तरीके से करना चाहिए। हमें समय से पढ़ना, खेलना तथा समय से सोना चाहिए।उन्होंने कहा हमें ग्रीष्मावकास में घर में रहकर प्रतिदिन टेबल याद करना, गणित का‌ सवाल लगाना,साइंस का न्युमेरिकल‌ हल करना ,दो पृष्ठ हिन्दी , अंग्रेजी का सुलेख लिखना और ज्ञानबर्धक कहानियां पढ़ना चाहिए। साथ‌ ही साथ उन्होंने यह भी ‌कहा कि अगर हमको अपनी पहचान विश्व में बनाना है तो हमें अंग्रेजी भाषा को सीखना होगाऔर पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाई करना होगा।इसके अलावा उन्होंने कहा कि व्यक्ति ‌की‌‌ पहचान विषम परिस्थिति में ही होती है । अतः हमें कोरोनावायरस जैसे विपदा का सामना एक जुट होकर ‌करना‌ चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि सभी लोग अपने घरों में बच्चों के साथ रहें और कोरोनावायरस जैसे विपदा से निपटने में सरकार की मदद करें तभी हम सब का भविष्य सुरक्षित रहेगा।