बरबीघा प्रखंड में बरिए पदाधिकारी जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखपुरा से बरिए पदाधिकारी संजय कुमार सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी कमला कुमारी अंचल अधिकारी अशोक कुमार बरबीघा अस्पताल के प्रशासनिक पदाधिकारी डॉक्टर फैसल अरशद यूनिसेफ से राजेश प्रभाकर एवं पीरामल फाउंडेशन से नीरज कुमार द्वारा डी निजामत टीम संख्या 27 एवं वन विभाग टीम संख्या 54 एवं नगर परिषद के अंतर्गत शिवपुरी मोहल्ले में टीम संख्या 57 के द्वारा किए गए सर्वे का निरीक्षण किया गया। जिसमें घर-घर जाकर सर्वे से मिलान करते हुए से संबंधित लक्षणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं कुछ लोगों को बुखार खांसी का दवा भी उपलब्ध कराएं पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है ,कि सर्वेक्षण के दौरान प्रारंभिक लक्षणों मिलने पर उसका अलग से फॉलोअप करने के लिए सभी को कहा गया ।कार्यक्षेत्र दौरा करने के बाद वरीय पदाधिकारी द्वारा रेफरल अस्पताल बरबीघा में बैठक किए सर्वे का समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।