गिरीडीह जिले के जमुआ प्रखंड के कुरूमडीहा में बने बहु प्रतीक्षित 132/33 पावर ग्रिड सब स्टेशन का मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। जबकि पावर ग्रिड सब स्टेशन के स्थल पर सब स्टेशन का समारोह पूर्वक उद्घाटन का कार्य जमुआ के विधायक केदार हजरा ने किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी खबर।
कोरोना अब रोग न रहकर हौव्वा बन गया है। नतीजतन अन्य किसी भी रोग से ग्रसित मरीज को रांची का कोई भी अस्पताल भर्ती नही लेना चाहता। अंततः रोगी मरीज समुचित इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ देने को विवश हो जाता है। कुछ ऐसा ही घटना गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा के अनिल कंधवे के साथ घटित हुई और उन्होंने इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। विस्तृत खबर की जानकारी हेतु ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी खबर।
धनबाद में चोरों ने जमकर मचाया उत्पात चार दुकानों का ताला तोड़कर ले उड़े सामान व नगदी
गिरिडीह जिले के गांवा प्रखण्ड के हड़हड़ा गांव में आसमानी बिजली ने कहर बरपाया। घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि 5 अन्य यूएक गम्भीर रूप से घायल हो गए। पूरी विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी खबर।
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग जगहो पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने दो दुकानों से नगदी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। बताया जाता है चोरों ने एक दुकान की शटर तोड़कर व दुसरे दुकान का ताला तोड कर नगदी समेत हजारों रूपये की सामान की चोरी कर ली। पूरी विस्तृत खबर जानने हेतु ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी खबर।
कहते है ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। लॉक डॉउन में ईश्वर का अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है। प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला ने हॉस्पिटल के सामने पहुचते ही सड़क पर एक बच्चे को जन्म दिया और बाकी तीन बच्चो को हॉस्पिटल के भीतर जन्म दिया है। पूरी विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी खबर।
गिरिडीह जिले के 60 बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिडीह के एसपी अमित रेणु ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 13 अगस्त को ठगी की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना में इस बाबत एक कांड संख्या 206/20 दर्ज कर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त मनोज कुमार की गिरफ्तारी रांची के डोरंडा स्थित महावीर नगर संत अरविंदो स्कूल के पास से की गई। मनोज मूलतः बिहार के पटना स्थित पालीगंज थाना के पुरानी बाजार का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि इसने नेशनल बोर्ड ऑफ स्कोलरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट नाम से एक निजी ट्रस्ट बनाकर कुछ व्यक्तियों को किसी स्कूल में नियुक्ति किये जाने की बात कहकर लुभाया। उसके बाद पैसे लेकर अपॉइंटमेंट लेटर जारी कर नियुक्ति भी करवा दी। लेकिन काम करने के बाबजूद मानदेय नहीं मिलने पर कुछ व्यक्तियों ने आपत्ति जताया और नियुक्ति में लिए गए पैसे लौटाने की मांग किया। उसके बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाया। बताया कि पूछताछ के क्रम में मनोज कुमार ने अपना दोष स्वीकार किया है। उसने गिरिडीह के अलावे साहिबगंज पाकुड़ आदि जिलों में भी इस तरह की ठगी के बाद बताई है। एसपी ने बताया कि अपॉइंटमेंट लैटर मनोज कुमार के सिग्नेचर से जारी किया गया है। ट्रस्ट के अपॉइंटमेंट लैटर से सरकारी विद्यालयों में लोगों की नियुक्ति कैसे हो गई यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सरकारी सेवक की संलिप्तता सामने आती है तो उनके उपर भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस मामले में शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि लैटर पर सरकारी विद्यालय में नियुक्ति हुई है तो निश्चित तौर पर किसी न किसी की मिलीभगत रही होगी। जिसके कारण ऐसा करना सम्भव हो पाया होगा। बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार मनोज कुमार के बैंक डिटेल को खंगाला गया है जिसमें यह देखा गया है कि इसके एकाउंट में पैसे जो ट्रांसफर किए गए उसने फिर पैसे किसके एकाउंट में ट्रांसफर किये। अन्य किन किन लोगों की इसमें सहभागिता है उसकी जांच कर सभी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां बनेगी सुदृढ़। तेजस्विनी परियोजना के तहत मिला प्रशिक्षण
उपायुक्त की अनुशंसा पर रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद ने इलाज के वास्ते 10000 का चेक प्रदान किया
झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला से खीरु महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से एक लोग गीत की प्रस्तुति कर रहे हैं
