मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से की अपील मास्क पहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वह गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दिया है। और अपील किया है कि पिछले दस दिनों के दौरान उनके सम्पर्क में आये लोग अपनी कोरोना टेस्ट अवश्य करा लें। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह में पिछले 50 वर्षों से मरीजों के उपचार करने वाले प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. बी. बी. सरकार का बीते रात निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 90 साल थी। उनके निधन से गिरिडीह वासी काफी मर्माहत हैं। पूरे शहर में शोक का माहौल वयाप्त है। विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी खबर।
मौजूदा झारखंड सरकार की विधि व्यवस्था चौपट वीरेंद्र निषाद केंद्रीय सदस्य आजसू पार्टी झारखंड
केंद्रीय कैबिनेट ने नौकरी को लेकर बड़ा फैसला लिया है।अब देश में सरकारी नौकरियों के लिए एक ही कॉमन टेस्ट होगा।अभी तक युवाओं को कई प्रकार के टेस्ट से गुजरना होता था,लेकिन अब सरकार ने इस नियम को बदल दिया है।नौकरी के लिए एक ही परीक्षा होगी।नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की जिम्मेवारी मिली है।इसका करोड़ों युवाओं को लाभ मिलेगा।इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को बहुत से टेस्ट देने होते हैं।केंद्रीय कैबिनेट ने इसे समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट लिस्ट तीन साल तक मान्य रहेगी,जिसके दौरान उम्मीदवार अपनी योग्यता और पसंद के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।केंद्र सरकार के सचिव सी चंद्रमौली ने इस फैसले पर कहा कि केंद्र सरकार में लगभग 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां हैं।यद्यपि हम अब तक केवल तीन एजेंसियों के परीक्षाओं को सामान्य बना रहे हैं,लेकिन समय के साथ हम भविष्य में सभी भर्ती एजेंसियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) कराएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एमबी राव बने रहेंगे झारखंड के डीजीपी। सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चिलगिली गांव निवासी माइका व्यवसायी संदीप बरनवाल व उनकी पत्नी पम्मी देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। दोनों के शव का अंतिम संस्कार बीते रात कलवा नदी में किया गया। जहां 9 वर्षीय पुत्र शीर्षराज व 7 वर्षीय पृथ्वीराज ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें।
कांग्रेश प्रतिनिधि मंडल ने मनरेगा कर्मियों का मांग पत्र ग्रामीण विकास मंत्री को सौंपा
धनबाद जिला की सिजुआ में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखण्ड के हाडोडीह गाँव निवासी विजय सिंह उर्फभालू सिंह अपने दस वर्षीय पुत्र के साथ मनसा पूजा में शामिल होने बाइक से गांडेय जा रहे थे। गांडेय के पनदनिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में भालू सिंह के 10 वर्षीय पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि भालू सिंह को हल्की चोटें आई है। घटना के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने गांडेय महेशमुण्डा पथ को जाम कर दिया है और घटना की सूचना गांडेय पुलिस को दे दिया है।
