श्री गणेश महोत्सव केंद्रीय पूजा समिति द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए गिरिडीह के जेपी चौक स्थित शिव महावीर मंदिर परिसर में सामान्य रूप से गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान जंहा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया वंही पुजनोत्सव में शामिल सभी श्रधालु भक्तजन मास्क का भी प्रयोग करते दिखे। विस्तृत खबर के लिये ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी खबर।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुये बताया है कि अगले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात होने की आशंका भी है। मौसम विभाग के अनुसार गिरिडीह, देवघर, कोडरमा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम के अलावे गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा जिले के कुछ भागों में इसका असर देखने को मिलेगा। विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा। आये दिन इसमे इजाफा ही होता जा रहा है। वंही इस रोग से संक्रमित मरोजों की मौत भी हो रही है। कोरोना संक्रमित के मौत होने पर उनके शव का अंतिम संस्कार श्मसान घाट में नही करने देने को लेकर ग्रामीण विरोध भी कर रहे हैं। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद के पेसराटांड़ नदी घाट और कजरो घाट को कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार हेतु चिह्नित किया गया है। विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

प्रेम प्रसंग में हुई अभिभावकों की सहमति से प्रेमी युगल की झारखण्डधाम मन्दिर में शादी सम्पन्न कराया गया। बताया गया कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने शनिवार को उसके घर आया था। संदेह होने पर हो ग्रामीणों ने हल्ला मचाया और बाद में प्रेमी को प्रेमिका के संग धर दबोचा।  विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी खबर।

शहीद किशुन मरांडी की 25 वीं शहादत दिवसपर शनिवार को ताराटांड स्थित उनके शहादत स्थल पर पारंपरिक तरीके से मनाया गया।  झामुमो जिला समिति और गांडेय प्रखंड झामुमो समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम के दिवंगत किशुन मरांडी की धर्मपत्नी बबली मरांडी ने शहीद बेदी पर श्रधांजलि अर्पित की। विस्तृत खबर के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आउटसोर्सिंग कंपनियों में खनिकों के शोषण को लेकर मुखर हुई कांग्रेस मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

रोजगार सेवक बहाली में दिव्यांग कॉलम का न होना दुर्भाग्य: मो इस्तियाक। सरकार की नजरों में अब दिव्यांगों का कोई महत्व नही है। उक्त बातें शनिवार को गांवां में राष्ट्रीय विकलांघ पार्टी के जिला सचिव मो इस्तियाक आलम ने नाराजगी जताते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जिला ग्रामीण विकास की ओर से रोजगार सेवक पदों पर बहाली के लिए आवेदन लिया गया था। उसके बाद बहाली को लेकर पिछली माह जुलाई में मेधा सूची जारी की गई जिसमें झारखंड शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अनियमितता का हवाला दे कर बहाली पर रोक लगा दिए। उसके बाद दोबारा गिरिडीह के वेबसाइट पर दिनांक 18/08/2020 को नियुक्ति मेधा सूची जारी किया गया लेकिन इस सूची में दिबयांग(PH) कॉलम गायब है। इसमे दिबयांग कोटि का उल्लेख भी नही है। ज्ञात हो कि दिबयांग अधिकार अधिनियम RDP Act 2016 के तहत सरकारी सेवाओं की नियुक्ति में 4% एवं शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन ने 5% के आरक्षण का दिशा निर्देश निर्गत है। लेकिन मेधा सूची देख ऐसा लगता है कि इस अधिनियम को ताख पर रख कर ये बहाली किया जा रहा है जो हम असहाय दिव्यांगों के लिए दुर्भाग्य की बात है। साथ ही इससे विभाग की मनमानी साफ तौर से दिखाई दे रहा है। इसलिए मैं विभाग से मांग करता हूँ इसकी जांच करवाया जाए और दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।

गांडेय के पूर्व डॉ विधायक जय प्रकाश वर्मा शनिवार को अपने पैतृक गांव भंडारों जाकर गणेश पूजनोत्सव में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने लोगों को गणेश पूजा की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। विस्तृत जानकारी के लिये ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी खबर।

सोशल मीडिया(ट्विटर) पर वन विभाग के DFO को पचम्बा में अवैध रूप से आरा मिल संचालन की सूचना मिली। DFO ने पचम्बा थाना के सहयोग से छापेमारी कर मशीन और काफी मात्रा में लकड़ी जब्त किया। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

मोबाइल छीनने के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार 18 मोबाइल दो मोटरसाइकिल बरामद