भाकपा गोमिया अंचल के 17वां अंचल सम्मेलन सम्पन्न। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
गोमिया प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
डीएवी ललपनिया के तीन बच्चे रमण अवार्ड 2022 के लिए चयनित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
रविवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल टी टी पी एस ललपनिया में बहुप्रतीक्षित अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर टी टी पी एस ललपनिया के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा, उप प्रबंधक अशोक प्रसाद तथा ललपनिया के कई गण मान्य अभिभावक भी उपस्थित थे।विद्यालय की प्राचार्या उषा रॉय ने भूमि पूजन में सम्मिलित सभी अतिथियों का स्वागत किया। धर्म शिक्षक मनोज कुमार शास्त्री पुरोहित तथा यजमान के रूप में प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा, उप प्रबंधक अशोक प्रसाद, प्राचार्याO उषा रॉय पूजा में शामिल थे। केंद्र सरकार द्वारा संचालित अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला विद्यालय और उसके आस पास के बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। विज्ञान शिक्षक अमित कुमार और कैलाश प्रजापति , कैलाश प्रसाद के निर्देशन में विद्यालय के कई बच्चे साइंस प्रोजेक्ट के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं। अभी हाल में ही कुमार दिव्यांश ने झारखंड सरकार की ओर से पुरस्कार राशि के रूप में बीस हजार रूपए जीत चुके हैं। ललपनिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित संस्थान का होना एक उपलब्धि है। विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक गण तथा उपस्थित लोगों ने भूमि पूजन को एक बहु प्रतीक्षित स्वप्न के साकार होने की प्रक्रिया बताया। संवेदक श्री महादेव प्रजापति और उनके सहयोगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। वैदिक भूमि पूजन में विज्ञान शिक्षक रामनिवास रॉय, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार चौधरी, सुभाष मिश्रा , संदीप कुमार, रणजीत सिंह, अजमल हुसैन, कैलाश प्रसाद, ऋषिकेश कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद, केदारनाथ महतो, मनोज सिंह भी उपस्थित रहे।
ललपनिया । टीटीपीएस प्रबंधन द्वारा ललपनिया में आज़ादी 75 वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव पर रविवार को प्रभातफेरी निकाला गया । यह प्रभात फेरी टीटीपीएस के गांधी चौक से होते हुए अम्बेडकर चौक से बिरसा चौक पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया । सभा को सम्बोधित करते हुए कहा आजादी 75 वर्ष के अवसर पर लोगो 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में मनाए । इस राष्ट्रीय पर्व को खुशी माहौल में मनाए । मौके पर टीटीपीएस के जीएम अनिल कुमार शर्मा , एच् ओ ड़ी एच् आर अशोक प्रसाद , एके पांडेय, आशिष शर्मा, पीओ सुखदेव महतो , बिजय चौधरी सीआईएसएफ के अधिकारी व टीटीपीएस के अधिकारी शामिल थे । इस अवसर पर झंडा का भी वितरण किया गया ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोमिया अंचल का 17 वां अंचल सम्मेलन साडम कोरोना बाजार स्थिति समुदायिक भवन में संपन्न हुआ।समीर कुमार हालदार ,निजाम अंसारी तथा अनीता देवी के संयुक्त अध्यक्षता में सम्मेलन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम चंद्रदेव रविदास द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता चंद्रशेखर झा ने किया तथा समापन भाषण जिला सचिव पंचानन महतो द्वारा किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कार्य समिति के सदस्य तथा झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वां साल के मौके पर, सरकार द्वारा रिक्त पदों मे बहाली नहीं करके बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने एवं मजदूरों -किसानों का उपेक्षा के खिलाफ तथा हर घर को मुफ्त शिक्षा हर घर को मुफ्त स्वास्थ्य की व्यवस्था के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वराज के लिए हुए स्वतंत्रता आंदोलन का मूल उद्देश्य उपर्युक्त की व्यवस्था रहा था। श्री महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस का देशवासियों द्वारा स्वत: आयोजन किया जाता रहा है। राष्ट्रीय झंडा का विदेशों से आयात भी कभी नहीं किया गया। श्री महमूद ने कहा कि आजादी के 75 वे साल में किए जा रहेआयोजन को पूरा पूरी व्यवसायीकरण कर दिया गया है, सरकार द्वारा राष्ट्रीय झंडा को बेचा जा रहा है। श्री महमूद ने कहा कि जिस विचारधारा के लोग ब्रिटिश शासन काल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन कर सरकार बनाया करते थे, उस विचारधारा के लोग आजादी के छह दशकों बाद तक राष्ट्रीय झंडा को सम्मान नहीं दिया और अब वे लोग सत्ता में आ गए तो राष्ट्रीय झंडा का कारोबार शुरू कर दिए हैं। सम्मेलन को सहायक जिला सचिव गणेश महतो, अंचल सचिव सोमर मांझी, सहायक अंचल सचिव अनवर रफी, देवानंद प्रजापति के अलावे मुकुंद साव, बीरबल हांस्दा, अशरफ अंसारी, खुर्शीद आलम, निजाम अंसारी, साने रजा, राजेश करमाली, मौजी लाल महतो चमन चौधरी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में दिनांक 3-4 सितंबर 2022 को होने वाले जिला सम्मेलन के लिए 58 प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।अंत मे अंतरराष्ट्रीय गीत के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
प्रधानमंत्री' नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में बिरसा मेमोरियल मिडिल स्कूल सोना सोबरन स्मारक उच्च विद्यालय और टी. टी. पी. एस. सरना महाविद्यालय के छात्र- छात्राएँ शिक्षक शिक्षिकाएँ विद्यालय व कॉलेज के सचिव, शिक्षाविद धनीराम मांझी के नेतृत्व में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आजादी के अमृत महोत्सव पर साड़म में तिरंगा यात्रा निकाला गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
गौरव यात्रा में 75 किलोमीटर पद यात्रा की जायेगी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
