गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित  लुगू बुरु घण्टा बाड़ी घोरोमगढ़  के सास्कृतिक   भवन में  रविवार को  ग्रामीण सहायता केद्र  एक दिवसीय  कार्यकर्ता मिलन आयोजन किया गया । इस कार्यकर्ता मिलन समारोह में  एक स्वयं समूह  मे जुड़कर  स्वरोजगार के क्षेत्र जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया ।  बिना सरकारी मदद से गरीब तबके  लोग को आर्थिक रूप से  मदद करने का लक्ष्य रखा गया है  ।  इस  मोके पर जयबीर  कुमार  अशोक कुमार सहित दर्जनो लोग ने अपने अपने विचार व्यक्त किये गये ।

ललपनिया थाना क्षेत्र के ग्राम तिलैया निवासी   कार्तिक बास्के  के पतोहू   का प्रसव के ऑपरेशन के कुछ घण्टे  बाद गोमिया के एक नर्सिंग होम में मौत हो गया । इस घटना से परिजन  रो रोकर बुरा हाल हो गया है ।     प्रसव बड़ा ऑपरेशन के बाद बच्चा निकाला गया था ।   दवा खाने के उपरांत अचानक तवियत खराब विगड़ गया । कुछ देर बाद मौत हो गया ।

गोमिया थाना क्षेत्र हजारी फुटबॉल मैदान में मैत्री मैच के दौरान वज्रपात  की चपेट में आने से  एक खिलाड़ी की मौत हो गयी ।  बताया जाता है कि एसएस क्लब हजारी बनाम स्वांग पुराना माइनस  के बीच  मैत्री मैच फुटबॉल मैच चल रहा था ।  इसी क्रम में  अचानक बारिश शुरू आ गयी । बारिश होने के बाबजूद खिलाड़ी मैच खेलने में डटे हुए थे । तभी अचानक वहां वज्रपात हो गया ।  वज्रपात के चपेट में आने से  हजारी पटवा टोला निवासी  बिनोद प्रसाद  व जल  सहिया के पुत्र विशांत प्रसाद वर्ष 30  चपेट में आया और बेहोश होकर गिर गया । आनन-फानन में साथी खिलाड़ियों ने उसे नेहरु स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग  स्थित  मां शारदे सेवा सदन अस्पताल ले गये । जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

डीएवी पब्लिक स्कूल टी टी पी एस ललपनिया के प्रांगण में विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और मैडल प्रदान किये गए। प्राचार्या  उषा रॉय ने अपने हाथों से विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे। प्रेमचंद की कहानी कफ़न पर आधारित नाटक के प्रतिभागी छात्रों और शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए। शिक्षक रणजीत सिंह, संदीप कुमार, अंजन सिंह ,मनोज कुमार शास्त्री,मनोज सिंह को सम्मानित किया गया। किरमानी,वक़ील अंसारी,अमृत ,रौनक़, वैदिक आदि प्रतिभागी भी सम्मानित किए गए।शिक्षा के महत्व को दर्शाते अंग्रेज़ी नाटक के संचालन के लिए शिक्षिका प्रिया कुमारी तथा मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया। छात्राओं में शाम्भवी, यज्ञसेनी,लक्ष्मी,आकृति,फ़ातिमा अफ़सीन, श्रेयांश को भी प्रमाण पत्र दिए गए।गणित ,विज्ञान, सामाजिक शिक्षा पर आधारित ओलम्पियाड के विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल दिए गए। शिक्षक संतोष झा, अमित कुमार, कैलाश प्रजापति,इंद्रदेव प्रामाणिक ,सौरभ कुमार,शैलेंद्र कुमार,मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया। छात्र सुशांत,ताहा अतहर,अंशिका,सोनाक्षी को भी सम्मानित किया गया।

गोमिया प्रखंड के ग्राम कंडेर बाजार टांड  में कंडेर  पंचायत के पंसस  मुंशी मुंडा ने  100 केबी का विधुत ट्रांसफरमर का उदघाटन किया ।  मौके पर उन्होंने कहा कि  एक सप्ताह से इस गांव में विधुत ट्रांसफर मर जल गया था । जिसकी ग्रामीणों ने गोमिया के विधायक डॉ लम्बोदर महतो से किया । गोमिया विधायक डा लम्बोदर महतो ने  100 केबी का विधुत ट्रांसफर मर का उपलब्ध कराया गया ।  जिससे ग्रामीणों ने खुशी जाहिर व्यक्त किया गया है ।  इस मौके पर  मनोज महतो,  भुनेश्वर महतो,  दिनेश महतो  ,थनु मुंडा  अविनाश कुमार सहित कई लोग शामिल थे ।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

हाथी भगाने के उपकरण ग्रामीणों को मुहैया कराने की मांग की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोमिया प्रखंड के लुगू पहाड़ में  डी भी सी के प्रस्तवित  1500 मेगावाट का हाईडल परियोजना का काम शीघ्र चालू होगा । इसी की लेकर बोकारो के पुलिस अधीक्षक चन्दन झा व सीआरपीएफ 26 बटालियन  कमांडेंट कमलेंद्र प्रताप  सिंह ने  शुक्रवार को लुगू पहाड़  में प्रस्तावित परियोजना स्थल पिंडरा व टोटिझरना  तक निरीक्षण किया ।डिभिसी के अधिकारियों ने कहा कि लुगू पहाड़ के तलहटी में हाईडल परियोजना निर्माण होने से  इसके आस पास क्षेत्र का विकास होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बोकारो जिला परिषद्अध्यक्ष सुनीता देवी एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष झारखण्ड राज्य ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से मिली और अपने क्षेत्र सहित पूरे बोकारो में बिजली व्यवस्था सुचारु करने की माँग की।

हाथी ने एक महिला को घायल किया,कई लोगो की फसल को रौंद डाला।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक हुई। वैश्य समाज के लोगों को शोषण के खिलाफ एक जुट होना पड़ेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।