पूर्वी सिंघभूम के पोटका प्रखंड से सुबोध कुमार जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि हाथीबिंधा पंचायत के अन्तर्गत धातकीडीह गांव में अभी तक स्वास्थ केंद्र चालू नही किया गया है, कांग्रेस सरकार के ज़माने से लेकर मोदी सरकार के अब तक एक स्वास्थ केंद्र बना हुआ है लेकिन इतने सालो में अभी तक ये चालू नही किया गया है परंतु इस ओर किसी का ध्यान नही है,स्वास्थ केंद्र बनके तो खड़ा है लेकिन कोई काम का नही है क्योकि इसमे डॉक्टर,नर्स,दवाईयां और मरीजो आदि की अच्छी व्यवस्था भी नहीं है.इस सम्बन्ध में ये मोबाइल वाणी की ओर से सरकार को ध्यान आकर्षित कराते हुए कहना चाहते है कि इस स्वास्थ केंद्र को जल्द-से-जल्द शुरू किया जाये और डॉक्टर,नर्स की बहाली की जाये ताकि मरीजो का ईलाज सम्भव हो सके।
