प्रखंड पोटका,जिला पूर्वी सिंघभूम से सुबोध कुमार भगत जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि झारखण्ड प्रदेश में शिक्षा की व्यवस्था काफी ख़राब है। इसका जीताजागता उदाहरण है वर्तमान में आये बोर्ड एग्जाम का परिणाम वे कहते हैं कि अगर सरकारी स्कूलों में पहले से ही अनुशासन को बरक़रार रखा जाता तो आज प्रदेश में शिक्षा की स्थिति ऐसी नही होती। यह ख़ुशी की बात है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु वर्तमान में झरखंड सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में छात्रों को किताब कॉपी ,पोषक एवं छात्रवृति की राशि दी जा रही हैं,लेकिन जब तक कक्षा 1-8 तक बच्चों को फेल न कराने की नीति में बदलाव नही लाया जायेगा तब तक राज्य में शिक्षा की स्थिति में सुधार नही आएगी। अतः सरकार को इस नीति में बदलाव लानी चाहिए।