झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल महतो , दशरथ महतो ने 14 अगस्त की शाम से पहले प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के घर तिरंगा लगाने को कहा। इस अवसर पर सौ तिरंगे के झंडे वितरित करके अभियान शुरू किया गया।