जेबीकेएसएस बोकारो जिला के नव नियुक्त अध्यक्ष सह कसमार प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरलाल महतो अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शनिवार को पेटरवार पहुंचे. जहाँ पर जेबीकेएसएस के पद धारी व सदस्यों द्वारा फूल माला पहना कर एवं गमछा ओढ़ा कर भव्य स्वागत किया गया.  स्वागत करने वालों में जेबीकेएसएस के केंद्रीय महासचिव मनोहर महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) पिन्टु कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष पवन मुर्मू, उपाध्याय अरविंद कुमार महतो, तारकेश्वर हिन्दयार, अख्तर अंसारी, देव महतो, संतोष महतो, सुमित महतो, विनोद कुमार, राजदीप कुमार, सुरेश टुडू सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य शामिल हुए.