झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला से जे एम रंगीला की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दिलीप से हुई। दिलीप बताते है कि दिलीप कृषक मित्र है और इन्होने फसल राहत योजना के तहत पंजीकरण करवाया था लेकिन राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। गुंजरडीह पंचायत से 150 किसानों का पंजीकरण करवाए है जिसमे से अब तक एक से दो किसानों को राशि मिली है। वैसे ही नावाडीह प्रखंड में सात हज़ार किसानों का पंजीकरण हुआ है जिसमे से एक सौ से डेढ़ सौ किसानों को ही राशि भुगतान हुआ है।किसानों को ई केवाईसी करवाने में समस्या आई थी ,लेकिन अब किसानों को लाभ नहीं मिला है तो यह दुखद बात है
