झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो से सीमा देवी ने आशा देवी से उनकी समस्या के बारे में बातचीत की। आशा देवी ने बताया वह एक छोटे से घर में रहती है इससे उसे बहुत परेशानी होती है। उनके 2 बच्चे है और पति मजदूरी का काम करते है। ब्लॉक के लोग कहते है कि पुरानी लिस्ट ख़त्म होने के बाद ही नयी लिस्ट के लोगों को आवास दिए जाएंगे। किन्तु इस प्रक्रिया में बहुत समय लगेगा। आशा देवी इसके लिए मोबाइल वाणी से सहायता चाहती है